Search

घाटशिला : अनुमंडल अस्पताल में मानसिक स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम का आयोजन

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : जिला स्वास्थ्य समिति के द्वारा राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को अनुमंडल अस्पताल परिसर में किया गया. मौके पर मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ दीपक गिरी ने लगभग 100 से अधिक पुराने तथा नए मरीजों की मानसिक स्वास्थ्य जांच की एवं नि:शुल्क दवा उपलब्ध कराई. इस संबंध में जानकारी देते हुए अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ शंकर टुडू ने बताया कि राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम (एनएमएचपी) के तहत प्रत्येक माह के चतुर्थ मंगलवार को अनुमंडल अस्पताल में तनाव मुक्त शिविर का आयोजन किया जाता है. इस शिविर में मानसिक रोग से ग्रसित किसी भी तरह के मरीज अस्पताल में आकर अपना इलाज विशेषज्ञ चिकित्सक से करा सकते हैं. मरीजों को नि:शुल्क दवा भी उपलब्ध कराई जाती है. डॉ टुडू ने कहा कि यह शिविर पूर्व में रामकृष्ण मठ दाहीगोड़ा में आयोजित की जा रही थी. अब अनुमंडल अस्पताल में मरीजों की जांच की जाएगी. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-committee-meeting-regarding-the-birth-anniversary-of-bibhuti-bhushan-bandopadhyay/">घाटशिला

: बिभुति भूषण बंदोपाध्याय की जयंती को लेकर समिति ने की बैठक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//