Search

 
 
 

घाटशिला : मैट्रिक व इंटर के मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : मारवाड़ी हिंदी प्लस टू विद्यालय घाटशिला में शनिवार को मेधा सम्मान समारोह आयोजित हुई. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि जगदीश भगत उपस्थित थे. बच्चों को संबोधित करते हुए जगदीश भगत ने कहा कि बच्चों में प्रतिस्पर्धा की दृष्टि से सरकार ने विद्यालयों में मेधा सम्मान समारोह करने का निर्देश दिया है. ताकि दूसरे बच्चे सम्मानित बच्चों से प्रेरणा लेकर इससे भी बेहतर प्रदर्शन कर सकें. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-mother-vipat-tarini-worshiped-with-pomp/">घाटशिला

: धूमधाम से हुई मां विपत तारिणी की पूजा

प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया

उन्होंने विद्यालय के मैट्रिक एवं इंटर के 10-10 मेधावी बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया. प्रधानाध्यापक संदीप केसरी ने विद्यालय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया एवं विधायक प्रतिनिधि के समक्ष विद्यालय में चहारदीवारी निर्माण कराने की बात कहीं. विद्यालय के बच्चों ने सम्मान समारोह में नृत्य संगीत प्रस्तुत किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से झामुमो कार्यकर्ता राजहंस मिश्रा, मुखिया पार्वती मुर्मू, मारवाड़ी महिला समिति की अनीता अग्रवाल, विद्यालय के शिक्षक विपिन कुमार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-tc-suspended-for-misbehaving-with-passenger/">बोकारो

: यात्री से बदसलूकी का आरोपी टीसी सस्पेंड
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही