Search

 
 
 

Ghatshila  : भाजपा के राज में खनिज संपदा को लूटा गया - रामदास सोरेन

 
  • विपक्ष पर जमकर बरसे उच्च शिक्षा एवं तकनीकी मंत्री
  • 18 साल राज किया, विकास तो दूर घास तक नहीं उखाड़ सकी भाजपा
  • उपभोक्ता के बीच बिल माफ का प्रमाण पत्र गुरुवार को वितरण
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : उच्च शिक्षा एवं तकनीकी विभाग के मंत्री रामदास सोरेन ने आज गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कि 15 नवंबर 2000 को अलग राज्य गठन के बाद 18 वर्ष तक भाजपा ने राज किया और विकास के नाम पर सिर्फ यहां के खनिज संपदा को लूटने तथा गरीब आदिवासी को यहां से भागने का काम किया. विकास की बात तो दूर घास तक नहीं उखाड़ सका. वह कशीदा पंचायत के माहलेडीह गांव स्थित ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग केंद्र में बिजली उपभोक्ताओं को संबोधित कर रहे थे. इन उपभोक्ताओं के बीच आज मुख्यमंत्री ऊर्जा खुशहाली योजना के तहत बिजली बिल माफी का प्रमाण पत्र वितरित किया गया. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-the-problem-of-traffic-jam-is-becoming-serious-in-mango/">Jamshedpur

: मानगो में गंभीर होती जा रही ट्रैफिक जाम की समस्या
रामदास सोरेन ने कहा कि झारखंड सरकार ने गरीब उपभोक्ताओं के घर को रोशन करने का काम किया है. हेमंत सोरेन की सरकार यहां के आदिवासी, मूलवासी व अल्पसंख्यक लोगों पर विशेष ध्यान दे रही है ताकि राज्य का संपूर्ण विकास हो सके. 2024 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को रोकने के लिए कई राज्यों के भाजपा मुख्यमंत्री रांची में जमे हुए हैं. भविष्य में यदि भाजपा की सरकार झारखंड में बनती है तो सबसे पहले इन सभी योजनाओं को बंद करने का काम करेगी और यहां के गरीब आदिवासी को फिर से बिजली बिल का बोझ देकर लूटने का काम करेगी. इसलिए सभी से आग्रह है कि हेमंत सोरेन की सरकार बनी रहे इसके लिए आप सभी एकजुट रहें. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-notice-to-remove-illegal-encroachment-from-quarters-of-sail-meghahatuburu-created-panic/">Kiriburu

: सेल, मेघाहातुबुरु के क्वार्टरों से अवैध कब्जा हटाने का नोटिस, मची खलबली

घाटशिला विस क्षेत्र में 47900 उपभोक्ताओं का माफ हुआ बिजली बिल

इस अवसर पर विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में कुल 47900 उपभोक्ताओं का 39 करोड़ 19 लाख रुपये का बिजली बिल माफ किया गया है. यह वैसे उपभोक्ता हैं जिनकी प्रति माह 200 यूनिट तक बिजली खपत होती थी. . मौके पर ईएसई सुनिल कुमार, रांची के विद्युत कार्यपालक अभियंता अनूप कुमार बिहारी, शाहिद काफी संख्या में विद्युत विभाग के पदाधिकारी एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-awarded-to-the-winning-children-of-little-angel-public-school/">Kiriburu

  : लिटिल एंजल पब्लिक स्कूल के विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही