Search

 
 
 

घाटशिला : झामुमो नेता यदुनाथ बास्के से मिलने सुवर्णरेखा नर्सिंग होम पहुंचे मंत्री चंपई सोरेन

 
Ghatshila : झारखंड मुक्ति मोर्चा के वयोवृद्ध नेता सह बिहार के पूर्व मंत्री यदुनाथ बास्के का कुशल क्षेम जानने घाटशिला स्थित सुवर्णरेखा नर्सिंग होम में सोमवार को आदिवासी कल्याण एंव परिवहन मंत्री चंपई सोरेन पहुंचे. मंत्री चंपई सोरेन ने गंभीर रूप से बीमार पूर्व मंत्री यदुनाथ वास्के को देखा व उनके परिजन से विस्तृत जानकारी ली. साथ ही मंत्री ने सुवर्णरेखा नर्सिंग होम के संचालक रंजीत ठाकुर से बातचीत कर उनसे बेहतर इलाज मुहैया कराने की बात कही. वहीं, यदुनाथ बास्के के पुत्र डॉ. श्याम बास्के ने बताया कि पिता की स्थिति सामान्य बनी हुई है. इन्हें कहीं बाहर ले जाने की जरूरत नहीं है. यहां रहने पर परिवार का प्रत्येक सदस्य उनकी सेवा में लगा हुआ हैं. इसे भी पढ़े : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-bsf-officials-inspected-dhyan-foundations-gaushala/">चाकुलिया

: ध्यान फाउंडेशन की गौशाला का बीएसएफ के पदाधिकारियों ने किया निरीक्षण

यदुनाथ बास्के पार्टी में एक अभिभावक के रूप में हैं : चंपई सोरेन

पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि यदुनाथ बास्के पार्टी में एक अभिभावक के रूप में हैं. उनका बीमार होना एक तरह से पार्टी का अभिभावक बीमार हो गया है. आशा करते हैं कि वे जल्द स्वस्थ होंगे और पार्टी संगठन को मार्गदर्शन देते रहेंगे. वे हम लोगों से काफी वरिष्ठ नेता हैं और हर किसी को सम्मान देते हैं. मौके पर उनके साथ विधायक रामदास सोरेन, जगदीश भगत, काजल डॉल, विकास मजूमदार, नील कमल महतो सहित काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता नर्सिंग होम पहुंचे थे. इसे भी पढ़े : मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-widow-commits-suicide-by-hanging-with-a-sari/">मुसाबनी

: विधवा ने साड़ी से फंदा लगाकर की आत्महत्या
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही