Search

 
 
 

घाटशिला: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म,  मामला दर्ज करने के लिये लिखित शिकायत का इंतजार

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey): घाटशिला थाना क्षेत्र के बारेडीह गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला शनिवार को प्रकाश में आया है. युवती कक्षा आंठवीं का छात्रा बताई जाती है. इस मामले को लेकर चार युवकों पर जिनमें कुछ नाबालिग भी हैं  मामला दर्ज करने की तैयारी चल रही है. इस संबंध में महिला थाना प्रभारी रुकमणी कुमारी का कहना है कि पीड़िता की ओर से अभी तक लिखित शिकायत नहीं की गई है  इसलिये मामला दर्ज नहीं हुआ है. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jnac-cut-electricity-water-connection-in-5-buildings-with-map-deviation/">जमशेदपुर

: जेएनएसी ने नक्शा विचलन वाली 5 इमारतों में काटा बिजली-पानी का कनेक्शन

ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी नाबालिग लड़की

जानकारी के अनुसार उक्‍त नाबालिग लड़की ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी. बताया जाता है वह लड़की किसी लड़के के साथ युक्तिडीह गांव के समीप जंगल में बैठी थी. इसी दौरान चार युवक वहां पहुंचे. चारों को देख युवकी के साथ बैठा लड़का वहां से भाग गया. पीड़िता ने थाना में बताया कि चार युवको में से एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और तीनों युवक खड़ा होकर देख रहे थे. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस चारों आरोपी युवकों को थाना में बुलाकर पूछताछ कर रही है. इस संबंध में महिला थाना प्रभारी रुकमनी कुमारी ने बताया कि  लड़की की ओर से लिखित शिकायत देने पर मामला दर्ज किया जाएगा. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-three-teams-formed-to-stop-the-use-of-single-use-plastic-in-mango/">जमशेदपुर

: मानगो में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग रोकने के लिए बनाई गई तीन टीम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही