Search

 
 
 

Ghatshila : विधायक ने मेगा पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र बांटा

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला प्रखंड अन्तर्गत गोपालपुर पंचायत सचिवालय में घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन ने 50 वर्ष उम्र से अधिक के लाभुकों को पेंशन स्वीकृत प्रमाण पत्र का बुधवार को वितरण किया. शिविर में 120 लाभुकों को पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र दिया गया. विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि सरकार जरुरतमंद लोगों को उनका हक मिले. सरकार ने दिव्यांग, विधवा, मंईयां पेशन योजना शुरू की है. इसे भी पढ़ें :  Baharagoda">https://lagatar.in/baharagoda-street-lights-along-18-and-49-closed-for-several-months/">Baharagoda

: एनएच 18 तथा 49 किनारे लगी स्ट्रीट लाइटें कई महीनों से बंद
उसी तरह उच्च शिक्षा के लिए गुरुजी क्रेडिट कार्ड से 15 लाख रुपये तक का शिक्षा लोन दिया जा रहा है. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी युनिका शर्मा, विधायक प्रतिनिधि जगदीश भगत, जिला कोषाध्यक्ष कालीपदो गोराई, प्रखंड कोषाध्यक्ष अम्पा हेम्ब्रम, झारखंड श्रमिक संघ अध्यक्ष काजल डॉन, खेल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विमल मार्डी, दुर्गा चरण मुर्मू, अशोक महतो आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :  Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-mla-laid-the-foundation-stone-of-three-schemes-in-dhalbhumgarh-block-area/">Ghatshila

: धालभूमगढ़ प्रखंड क्षेत्र में विधायक ने किया तीन योजनाओं का शिलान्यास
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही