Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : वन सुरक्षा जागरूकता रथ को विधायक ने किया रवाना

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : वन सुरक्षा जागरूकता रथ शुक्रवार को घाटशिला वनविभाग के कार्यालय पहुंची. रथ के घाटशिला पहुंचने पर विधायक रामदास सोरेन और वन विभाग के अधिकारी ने झंडा दिखाकर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रवाना किया. इस मौके पर विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि बिना वनों के हम जीवन की कल्पना नहीं कर सकते हैं. वन है तो जीवन है, इसलिए वनों की सुरक्षा हम सब की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि लोग बेपरवाह होकर दिन रात जंगल को काटने में लगे हैं, लेकिन वह यह नहीं समझते हैं कि वह पेड़ को नहीं अपने जीवन को समाप्त कर रहे हैं. पृथ्वी पर जंगल के साथ-साथ उसमें रहने वाले जीव जंतु भी काफी आवश्यक हैं. इसी लिए उसका शिकार ना करे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-35-people-donated-blood-on-the-birth-anniversary-of-pandit-raghunath-murmu-in-deoghar/">जमशेदपुर

: देवघर में पंडित रघुनाथ मुर्मू की जयंती पर 35 लोगों ने किया रक्तदान

ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को करेगा जागरूक

वनों की सुरक्षा को लेकर ही सरकार की ओर से यह जागरूकता रथ घुमाया जा रहा है. यह रथ ग्रामीण क्षेत्रों में घूम-घूम कर स्क्रीन पर वनों की सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक करेगी. साथ ही यह जानकारी दी जाएगी कि बेवजह जंगल में आग लगाने और फिर उसके बाद काटने से हमारा क्या नुकसान हो सकता है. जागरूकता रथ के संबंध में वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि यह घाटशिला प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों को भ्रमण कर लोगों को जागरूक करेगी. इस रथ में स्क्रीन के माध्यम से सरकार के संदेश और वनो की रक्षा के साथ-साथ उसमें रहने वाले जीव जंतु की रक्षा को लेकर डीएफओ ममता प्रियदर्शी का संदेश को सुनाएगा. मौके पर विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत, वन विभाग के फोरेस्टर समेत कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही