Search

 
 
 

घाटशिला : अनुसूचित जनजाति उच्च विद्यालय में विधायक ने की बैठक

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : राजकीय अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय ऊपर पवड़ा घाटशिला में विधायक रामदास सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक आयोजित हुई. बैठक में विद्यालय की स्थिति का जायजा लेते हुए प्रधानाचार्य से विद्यालय की समस्याओं की जानकारी ली गई. विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यालय की विभिन्न समस्याओं की सूची विधायक को सौंपी. विधायक से विद्यालय में एक जल मीनार, स्ट्रीट लाइट, डीजे सेट की मरमत, डीजी सेट के लिए डीजल के लिए अलग से निधि, छात्रावास में शौचालय की मरम्मत, 248 छात्रों के लिए शौचालय एवं स्नानघर , रात्रि प्रहरी है, छात्रों के लिए डायनिंग टेबल मात्र 10 है जो कि पर्याप्त नहीं है साथ ही साथ अन्य कई समस्याओं से विधायक को अवगत कराया. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-fulkant-met-aicc-general-secretary-discussed-the-status-of-14-assembly-and-two-lok-sabha-seats/">आदित्यपुर

: एआईसीसी महासचिव से मिले फुलकांत, 14 विधानसभा व दो लोकसभा सीटों की स्थिति पर हुई चर्चा
विधायक ने विद्यालय की स्थिति को देखते हुए शिक्षकों को जमकर फटकार लगाई. उन्होंने कहा कि सूचना मिली है कि कक्षा दूसरी का छात्र सावना मार्डी पिछले दो दिनों से विद्यालय से लापता है वह धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र का रहने वाला है. विद्यालय से बच्चा कैसे गायब हुआ, इसकी पूरी रिपोर्ट देने के लिए बोला. बैठक में मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू, विधायक प्रतिनिधि जगदीश भगत, शिक्षकों में कांति कलारा कुल्लू, सुशील कुमार सरदार, श्रवण कुमार, रामनरेश प्रसाद, मंगल हेम्ब्रम, असीम कुमार कर सहित झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे.  इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-katkamsandi-co-became-a-teacher-took-childrens-class-increased-enthusiasm/">हजारीबाग

: शिक्षक बन कटकमसांडी सीओ ने ली बच्चों की क्लास, बढ़ाया उत्साह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही