Search

 
 
 

घाटशिला : अनुमंडल अस्पताल में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का विधायक ने किया उद्घाटन

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला अनुमंडल अस्पताल परिसर में सोमवार को स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया. स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन विधायक रामदास सोरेन सहित पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया. मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का उद्देश्य है कि सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देना स्वास्थ्य मेला में पोषण से लेकर आयुष्मान योजना तक की जानकारी दी गई. उन्होंने लोगों से अपील किया कि सरकार द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य योजना की सुविधा अधिक से अधिक लोगों ले. अनुमंडल पदाधिकारी सतवीर रजक ने स्वास्थ्य मेला के महत्व के संबंध से विस्तार पूर्वक जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-hotel-rahul-palace-took-steps-to-make-chandil-clean-and-healthy/">चांडिल

: स्वच्छ व स्वस्थ्य चांडिल बनाने के लिए होटल राहुल पैलेस ने बढ़ाया कदम
उन्होंने कहा कि 29 सितंबर को डायलिसिस सेंटर का उद्घाटन किया जाएगा इस संबंध में सिविल सर्जन जुझार माझी से भी बात हो गई है इसलिए जल्द से जल्द इसका उद्घाटन विधायक के कर कमल से किया जाएगा. कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीडीओ कुमार एस अभिनव, अंचलाधिकारी राजीव कुमार, प्रमुख सुशीला टुडू, जिप सदस्य देवयानी मुर्मू, तुम्हारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आर एन सोरेन, सांसद प्रतिनिधि दिनेश साव शाहिद अन्य स्वास्थ्य कर्मी चिकित्सा तथा झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे. ज्ञात होगी प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला में बिना चिकित्सक के ही मेला का आयोजन महज एक खानापूर्ति की गई. मेले में किसी व्यक्ति का इलाज नहीं हुआ. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही