Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : लैंपस में स्वर्ण धान बीज वितरण का विधायक ने किया उद्घाटन

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला लैंपस में किसानों के लिए स्वर्ण धान बीज का वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवार को विधायक रामदास सोरेन एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से किया. इस मौके पर विधायक ने दो किसानों को धान का बीज उपलब्ध कराया. मौके पर उन्होंने बताया कि वर्तमान में क्षेत्र के किसानों के लिए 20 क्विंटल धान बीज घाटशिला लैंपस में आया है. बीज 17.80 की दर पर प्रति किलो दिया जाएगा. धान बीज लेने के लिए किसानों को आधार कार्ड जमा करना अनिवार्य होगा तथा निबंधित किसान को ही धान बीज मिलेगा. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-people-take-out-rally-against-fake-electricity-bill/">चाईबासा

: फर्जी बिजली बिल के विरोध में लोगों ने निकाली रैली

स्वर्ण धान बीज से जल्द फसल तैयार

स्वर्ण धान बीज काफी उपजाऊ एवं जल्द फसल तैयार होने वाला बीज है. समय से पहले सरकार द्वारा सभी लैंपस को उपलब्ध कराया गया है ताकि किसान समय से धान की रोपनी कर सकें. मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव, जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू, मुखिया पार्वती मुर्मू, बनाओ मुर्मू, सांखी हांसदा, उप मुखिया मोना दास प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संतोष कुमार, झामुमो नेता काजल डॉन, विकास मजूमदार, वकील हेंब्रम, सुनाराम सोरेन सहित अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही