Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : सेरमा परी संथाली फिल्म का विधायक ने किया उद्घाटन

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला के माझी परगना महाल में शुक्रवार को सेरमा परी संथाली फिल्म का उद्घाटन विधायक रामदास सोरेन ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर रामदास सोरेन ने कहा कि इन फिल्मों से संथाली भाषा के प्रचार प्रसार में सहयोग मिलता है. साथ ही स्थानीय कलाकारों को काम का अवसर भी मिलता है. उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय भाषा में जिस तरह से कलाकारों द्वारा फिल्म के माध्यम से अपनी कला संस्कृति और सभ्यता को प्रस्तुत किया जा रहा है यह काफी सराहनीय है. इससे युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति और सभ्यता को जान सकते हैं. आधुनिकता की इस दौड़ में युवा वर्ग अपनी संस्कृति और सभ्यता से दूर होते जा रहे हैं, जरूरत है उन्हें अपनी भाषा और संस्कृति को पहचाने की. इस दौरान जिला परिषद सदस्य दिव्यानी मुर्मू, घाटशिला प्रखंड प्रमुख सुशीला टुडू, विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत, मुखिया पार्वती मुर्मू, गोपालपुर मुखिया शांखी हंसदा और अन्य कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-kidnapped-for-ransom-police-inaugurated-in-12-hours/">जमशेदपुर

: फिरौती के लिए किया अपहरण, 12 घंटे में ही पुलिस ने किया उद्भेदन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही