Search

 
 
 

घाटशिला : विधायक ने सोना सोबरन धोती साड़ी योजना का किया शुभारंभ

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : सोना सोबरन धोती साड़ी वितरण योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 के प्रथम छमाही के लिए प्राप्त वस्त्रों का वितरण कार्यक्रम शुभारम्भ शनिवार को प्रखंड कार्यालय सभागार घाटशिला में विधायक रामदास सोरेन ने किया. इस मौके पर विधायक रामदास सोरेन ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार की यह एक महत्वकांक्षी योजना है जिसमें हर कार्डधारी को धोती साड़ी अथवा लूंगी साड़ी मात्र 10 रुपया में उपलब्ध कराया जा रहा है. इसका लाभ ग्रामीणों को लगातार मिल रहा है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-three-elephants-reached-jharbeda-forest-panic-among-villagers-information-given-to-forest-department/">घाटशिला

: झाड़बेड़ा जंगल में पहुंचे तीन हाथी, ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग को दी सूचना

27276 कार्ड धारियों को दिया जाएगा इस योजना का लाभ

उन्होंने कहा कि प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड में कुल 27276 कार्ड धारियों को वस्त्र दिया जाएगा. इसमें 20926 (पीएच) लाल कार्डधारी तथा अंत्योदय के कुल 5696 तथा सबर के लिए 449 साड़ी धोती है. साथ ही नवंबर माह में जिसका ग्रीन कार्ड बना है वैसे 654 लाभुकों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा. मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस. अभिनव, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार, विधायक प्रतिनिधि जगदीश भगत, काजल डॉन, विकास मजूमदार, कानू सामंत, प्रधान सोरेन, वकील हेंब्रम अशोक महतो, नीलकमल महतो सहित अन्य लाभुक एवं झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही