Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : विधायक ने गर्ल्स पावर संस्था की प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला के मारवाड़ी पंचायती धर्मशाला में लगी प्रदर्शनी का शनिवार को विधायक रामदास सोरेन ने उद्घाटन किया. झारखंड और बंगाल की महिलाओं द्वारा तैयार की गई वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई गई है. प्रदर्शनी में विधायक रामदास सोरेन ने महिलाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिस तरह से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं यह एक अच्छा संकेत है. राज्य सरकार भी महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए हर तरह की मदद करने को तैयार है. उन्होंने प्रदर्शनी में रखी गई कई वस्तुओं की खरीदारी की. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-theft-of-two-lakhs-in-the-house-of-former-employee-of-icc-company/">घाटशिला

: आईसीसी कंपनी के पूर्व कर्मचारी के घर दो लाख की चोरी

हस्तकला की वस्तुओं की लोगों ने की खरीदारी

गर्ल्स पावर संस्था की फाल्गुनी महतो एवं सोमा चौधरी ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रदर्शनी में अगरबत्ती से लेकर साड़ी, कुर्ती सहित अन्य जरूरत की कई वस्तुएं उपलब्ध है जो बाजार में उपलब्ध नहीं रहती. साथ ही हस्तकला की वस्तु भी रखी गई है. काफी संख्या में लोगों ने प्रदर्शनी में खरीदारी की. मौके पर मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत, काजल डॉन, करुणाकर महतो, प्रधान सोरेन, सुकलाल मुर्मू सहित काफी संख्या में संस्था की महिलाएं उपस्थित थी. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-the-assistant-engineer-investigated-the-canal-construction-rejected-the-chips/">चाकुलिया

: कैनाल निर्माण की सहायक अभियंता ने की जांच, चिप्स को रिजेक्ट किया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही