Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : बुरुडीह डैम में नौका परिचालन का विधायक ने किया उद्घाटन

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : मुराहिर जलाशय (बुरुडीह डैम) में नौका परिचालन का शनिवार को विधायक रामदास सोरेन, जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू व एसडीओ सत्यवीर रजक ने फीता काटकर व नारियल फोड़कर उद्धघाटन किया. इसके बाद अतिथियों ने नौका विहार का आनंद लिया. विदित हो कि लंबे समय के बाद डैम में नौका परिचालन शुरू हुआ है. नौका परिचालन नहीं होने के कारण पर्यटकों को निराशा हो रही थी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-cancellation-of-phd-entrance-exam-in-kolhan-university-is-unfortunate-suresh-savaiya/">चाईबासा

: कोल्हान विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश परीक्षा रद्द करना दुर्भाग्यपूर्ण : सुरेश सवैयां
इसके आलावा सरकार को राजस्व का भी नुकसान हो रहा था. इस बार विभाग द्वारा नौका परिचालन हेतु आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध करायी गयी है. इस मौके पर बीडीओ यूनिका शर्मा, 10 नंबर डिवीजन के कार्यपालक अभियंता कमल बाड़ा, सांसद प्रतिनिधि दिनेश साव, विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत, प्रमुख सुशीला टुडू, उपप्रमुख गोपाल कृष्ण अग्रवाल, मुखिया पार्वती मुर्मू, सुमित्रा सोरेन समेत अनेक लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही