Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : विधायक ने स्वर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना के 10 नंबर डिवीजन का किया निरीक्षण

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : स्वर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना के 10 नंबर डिवीजन के कार्यालय का सोमवार को विधायक रामदास सोरेन ने निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता अजय प्रजापति से विभाग में चल रही विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी ली. उन्होंने बुरुडीह डैम में शौचालय निर्माण को लेकर जो प्रस्ताव लिया गया था उसकी प्रगति रिपोर्ट भी ली. कार्यपालक अभियंता ने बताया कि डैम में पर्यटकों के लिए शौचालय निर्माण के प्रस्ताव पर अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई है विभाग के द्वारा वन विभाग से जमीन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-drm-saheb-mens-union-office-in-dilapidated-condition/">जमशेदपुर

: डीआरएम साहेब जर्जर अवस्था में है मेंस यूनियन कार्यालय

विधायक ने कई विषयों की ली जानकारी

अन्य योजना के संबंध में कार्यपालक अभियंता ने बताया कि बहुत जल्द क्षेत्र के किसानों के खेतों तक पाइप लाइन के जरिए सिंचाई की व्यवस्था का कार्य शुरू किया जाएगा. पाइप लाइन से खेतों तक पानी पहुंचने से किसानों को वर्षा के पानी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा अन्य मौसम में भी बेहतर खेती कर सकते हैं. इसके अलावा अन्य कई विषय पर विधायक को उन्होंने जानकारी दी. मौके पर विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत, कानू सामंत, काली पद गोराई, सुनाराम सोरेन, काजल डॉन सहित अन्य झामुमो कार्यकर्ता शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही