Ghatshila (Rajesh Chowbey) : धालभूमगढ़ प्रखंड के कोकपाड़ा नरसिंहगढ़ पंचायत के वार्ड नंबर 4 स्थित रेलवे फाटक के समीप हरिजन बस्ती में विगत सात महीने से जलमीनार खराब पड़ा हुआ है. इसे देखते हुए स्थानीय विधायक रामदास सोरेन ने दो हजार लीटर की एक टंकी गुरुवार को बस्ती के लोगों उपलब्ध कराया. पांच वर्ष पूर्व पंचायत मद से बनी जलमीनार की टंकी लीकेज होने के कारण हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा था. ग्रामीणों ने पानी टंकी बदलने एवं मरम्मत करने के लिए सरकार द्वारा लगाये गए जनता दरबार में भी आवेदन दिया था. इसके बावजूद टंकी नहीं बन पाया. मजबूरन ग्रामीणों ने झामुमो नेता अर्जुन उपाध्याय के माध्यम से विधायक प्रतिनिधि अर्जुन हांसदा ज्ञापन सौंपकर सार्थक पहल करने का आग्रह किया था. विधायक प्रतिनिधि अर्जुन हांसला ने इसकी जानकारी विधायक को दी. रामदास सोरेन ने अपने स्तर से गुरुवार को दो हजार लीटर की टंकी लाकर ग्रामीणों को सौंपा. इसे भी पढ़े : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-mischievous-elements-set-fire-to-akashiya-forest-of-baramara/">चाकुलिया
: बड़ामारा के आकाशिया जंगल में शरारती तत्वों ने लगाई आग
: एफएलएन का चार दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन
: बड़ामारा के आकाशिया जंगल में शरारती तत्वों ने लगाई आग
लापरवाही बरतने वाले अधिकारीयों पर होगी कार्रवाई
ग्रामीणों ने बस्ती में खराब पड़े हाई मास्क लाइट की भी जानकारी विधायक को दी. विधायक ने तत्काल धालभूमगढ़ प्रखंड विकास पदाधिकारी चंचला कुमारी को तलब किया. आनन-फानन में प्रखंड विकास पदाधिकारी चंचला कुमारी, कनीय अभियंता राजीव कुमार, पंचायत सचिव सुनीता कुमारी हरिजन बस्ती पहुंची. विधायक ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से कहा कि सरकार का एकमात्र उद्देश्य है गांव का विकास करना. ऐसे में ग्रामीणों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए. जनता दरबार में जो ग्रामीण समस्या लेकर पहुंचते है उन समस्याओं का तत्काल समाधान होना चाहिए. लापरवाही बरतने वाले अधिकारी कार्रवाई के दायरे में आएंगे. इसे भी पढ़े : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-flns-four-day-training-ends/">मनोहरपुर: एफएलएन का चार दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन
Leave a Comment