Search

 
 
 

घाटशिला : विधायक ने दाहीगोड़ा में किया 2 हजार फीट पीसीसी सड़क का शिलान्यास

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : गोपालपुर पंचायत के दाहीगोड़ा स्थित रामकृष्ण मठ के सामने से प्रफुल्लो बारीक के घर तक 2000 फीट पीसीसी सड़क निर्माण योजना का मंगलवार को विधायक रामदास सोरेन ने नारियल फोड़कर शिलान्यास किया. इस दौरान सड़क से लाभान्वित होने वाले लोगों ने शिलान्यास समारोह में विधायक रामदास सोरेन को माला पहनाकर तथा अंग वस्त्र देकर आभार व्यक्त किया. शिलान्यास के मौके पर विधायक रामदास सोरेन ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस योजना के लिए अपने निधि से 27 लाख रुपए की लागत से सड़क का निर्माण 2 पार्ट में किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-remote-village-of-tonto-block-plunged-into-darkness-due-to-solar-plate-failure/">चाईबासा

: टोन्टो प्रखंड के सुदूरवर्ती गांव सोलर प्लेट खराब होने से अंधेरे में डूबे

समय से पहले किया जाएगा समस्या का समाधान

उन्होंने राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार जो कहती है वह करती है. उन्होंने कहा कि समस्या जनता की है जनता अपनी समस्या बताएं. जनता अपनी समस्या रखें समय से पहले समाधान किया जाएगा. मौके पर मुख्य रूप से अंजना दास, सुमोना गुप्ता, काली पदो गोराई, उत्तम दास, जगदीश भगत, मुखिया शांखी हादसा, पंसस पीहू सिन्हा, सतीश सीट, काजल डॉन, रतन महतो, नीलकमल महतो, विकास मजूमदार सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही