Search

 
 
 

घाटशिला : विधायक रामदास सोरेन मनसा पूजा में हुए शामिल, की पूजा-अर्चना

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला के ऊपर पावड़ा प्रेमनगर में आयोजित श्री श्री मां मनसा पूजा में गुरुवार को विधायक रामदास सोरेन ने शिरकत की. इस दौरान उन्होंने माता की पूजाअर्चना की व क्षेत्र की जनता के लिए सुख शांति की कामना की. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मनसा पूजा की धूम है. स्थानीय जनमानस अपनी परंपरा और सभ्यता की रक्षा करते हुए पूजा अर्चना करते हैं. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-district-administration-and-health-department-team-examined-seven-diagnostic-centers/">घाटशिला

: जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सात डायग्नोस्टिक सेंटरों की जांच की
उन्होंने क्लब के सभी सदस्यों को बधाई दी व उनका अभिनंदन स्वीकार किया. विधायक ने ग्रामीणों से कहा कि सभी के सहयोग से व एकजुट होकर पूजा अर्चना करें. इस अवसर पर जगदीश भकत, काजल डॉन, करुणाकर महतो, पिंटू महतो, अंपा हेंब्रम, सतीश सीट, अमर पुर्ती, मधु नामाता, गोपाल नमाता, ग्रामीण एवं श्री श्री मां मनसा क्लब के सदस्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही