Search

 
 
 

घाटशिला : श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए विधायक रामदास सोरेन

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : झारखंड आंदोलनकारी सह झारखंड कॉपर मजदूर यूनियन मऊभंडार के संस्थापक सह सचिव धनाई सोरेन के 11वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को उनके पैतृक आवास फुलपाल में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई. इस दौरान श्रद्धांजलि सभा में विधायक रामदास सोरने भी शामिल हुए. उन्होंने धनाई सोरने की चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की. सभा को संबोधित करते हुए विधायक रामदास सोरेन ने कहा झारखंड आंदोलनकारी धनाई सोरेन झारखंड अलग राज्य निर्माण के लिए आंदोलन के दौरान वर्ष 1993 में साकची मंडल कारा में लगभग दो माह तक बंद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-zila-parishad-submitted-memorandum-to-ee-regarding-parsudihs-electricity-problem/">जमशेदपुर

: परसुडीह की बिजली समस्या को लेकर जिला परिषद ने ईई को सौंपा ज्ञापन

मऊभंडार उत्तरी पंचायत के मुखिया हैं धनाई सोरेन के पुत्र

स्व. सोरेन हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड मऊभंडार के कर्मी थे. कई सामाजिक संगठनों से जुड़कर समाज के जनकल्याण के लिए काम करते थे. उनके पुत्र हीरालाल सोरेन मऊभंडार उत्तरी पंचायत के मुखिया हैं. उपस्थित लोगों ने विधायक के साथ भगवान से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत, पूर्व मुखिया सोनामनी सोरेन, काली पद गोराई, विकास मजूमदार, प्रताप दास, बबलू हुसैन, किस्टो पद महकूड़, ग्राम प्रधान गणेश राम सोरेन सहित अन्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही