Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : विधायक रामदास सोरेन ने जोहार यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं संग की बैठक

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा चलाया जा रहा जोहार यात्रा 31 जनवरी को जमशेदपुर के रिगल मैदान में प्रस्तावित है. यात्रा को सफल बनाने के लिए बुधवार को घाटशिला विधायक रामदास सोरेन ने घाटशिला प्रखंड अन्तर्गत माझी पारगाना माहाल भवन पावड़ा में बैठक आयोजित की. बैठक में घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रखंडों से झामुमो कार्यकर्ता एवं पार्टी के वरीय नेता शामिल होकर यात्रा को सफल बनाने के लिए अपनेअपने सुझाव दिये. इसे भी पढ़ेंधनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-the-weather-will-be-spring-on-basant-panchami-and-republic-day/">धनबाद:

बसंत पंचमी व गणतंत्र दिवस पर मौसम भी रहेगा बसंती

झारखंडियों के अस्तित्व एवं अस्मिता से जुड़ा है जोहार यात्रा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जिस उद्देश्य के लिए यात्रा प्रारंभ की है वह झारखंडियों के अस्तित्व एवं अस्मिता से जुड़ा हुआ विषय है. इसलिए हम सभी को यात्रा को सफल बनाने के लिए कमर कसना पड़ेगा. कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष वकील हेंब्रम, कानू सामंत, रामदास हांसदा, बाघराय मार्डी, जगदीश भगत, काजल डॉन, सोनाराम सोरेन, कालीपद गोराई सहित विभिन्न प्रखंड के कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही