Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : विधायक रामदास सोरेन ने जागरूकता शिविर का किया शुभारंभ

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : अनुमंडल अस्पताल घाटशिला में मंगलवार को डेंगू एवं चिकनगुनिया से बचाव के लिए जागरूकता शिविर का शुभारंभ विधायक रामदास सोरेन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस मौके पर विधायक ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी बीमारी से बचाव के लिए जागरूकता बहुत जरूरी है. यह बहुत अच्छी बात है कि अभी तक घाटशिला विधानसभा क्षेत्र ही नहीं पूरे अनुमंडल में एक भी चिकनगुनिया और डेंगू के मरीज नहीं मिले हैं. इसके बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एएनएम, एमपीडब्ल्यू एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी गांव-गांव जाकर लोगों को इस बीमारी के संबंध में जानकारी देते हुए जागरूक करेंगे. अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शंकर टुडू ने बताया कि घाटशिला एवं राजस्टेट में जागरूकता के लिए स्वास्थ्य कर्मी लोगों के घर-घर जाकर डेंगू और चिकनगुनिया के संबंध में जानकारी दे रहे हैं. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-deputy-commissioner-reviewed-the-works-conducted-under-the-joint-action-plan/">चाईबासा

: उपायुक्त ने की ज्वाइंट एक्शन प्लान के तहत संचालित कार्यों की समीक्षा

स्वच्छ जल में पनपता है एडीज मच्छर

उन्होंने बताया कि डेंगू एडीज मच्छर के काटने से होता है यह मच्छर स्वच्छ जल में ही पनपता है. इस मच्छर की सबसे बड़ी खासियत है कि यह पैर में या शरीर के निचले हिस्से में ही काटता है. उन्होंने कहा कि इसके काटने के बाद मरीज को तेज बुखार, बदन दर्द, अत्यधिक प्यास लगना, बदन में लाल-लाल चकता आना इसके मुख्य लक्षण है यदि इस तरह की लक्षण पाए जाए तो तत्काल चिकित्सक से परामर्श लें एवं उचित इलाज कराएं. उन्होंने कहा कि कहीं पर भी बरसात का पानी जमने ना दें नहीं तो उस पानी में भी एडीज मच्छर पनपना शुरू कर देंगे. मौके पर मुख्य रूप से अंचलाधिकारी राजीव कुमार, डॉ. नताशा देवगम, विधायक प्रतिनिधि जगदीश भगत, झामुमो नगर अध्यक्ष विकास मजूमदार, 20 सूत्री सदस्य सतीश सीट, अशोक महतो, सुनाराम सोरेन आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही