Search

 
 
 

घाटशिला: दामपाड़ा क्षेत्र में विधायक रामदास सोरेन ने किया 65 लाख की तीन योजनाओं का शिलान्यास

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey): घाटशिला प्रखंड के दामपड़ा क्षेत्र में सोमवार को विधायक रामदास सोरेन 65 लाख रुपये की लागत से बनने वाली तीन अलग-अलग योजनाओं का शिलान्यास किया. सर्वप्रथम विधायक ने चेंगजोड़ा तथा चेकाम गांव में चेक डैम का जीर्णोद्धार तथा 500-500 फीट सिंचाई नाला निर्माण का शिलान्यास नारियल फोड़कर किया. इन दोनों योजना की निर्माण विशेष प्रमंडल विभाग द्वारा किया जाएगा. इसे भी पढ़ें: आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-kanhaiya-singh-murder-case-dig-held-meeting-with-sit-directed-to-crackdown-within-24-hours/">आदित्यपुर

: कन्हैया सिंह हत्याकांड मामला : एसआईटी के साथ डीआईजी ने की बैठक, 24 घंटे के भीतर उद्भेदन करने का निर्देश

तारामणि स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय काड़ाडुबा में दो अतिरिक्त कमरे का निर्माण होगा

इसके अलावा एनआरईपी विभाग से तारामणि स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय काड़ाडुबा में अतिरिक्त दो कमरे का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. मौके पर विधायक रामदास सोरेन ने बताया कि इन तीनों योजनाओं को उनके प्रयास से फंड की व्यवस्था कर प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है. माइंस एरिया के लिये पूर्वी सिंहभूम खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट निधि के अंतर्गत तीनों योजना स्वीकृत की गई है. चेंगजोड़ा में चेक डैम निर्माण का कार्य 22 लाख तथा चेकआम गांव में 24 लाख 22 हजार रुपये से होगा.

यह थे उपस्थित

तारामणि स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय में दो कमरे का निर्माण 1976800 रुपये से होगा. विधायक ने कहा कि यह तीनों योजनाएं दामपाड़ा क्षेत्र के लिये काफी उपयोगी साबित होंगी. मौके पर मुख्य रूप से झामुमो नेता जगदीश भगत, काजल डॉन, विकास मजूमदार, नील कमल महतो, वकील हेम्ब्रम, अशोक महतो, करुणाकरण महतो, रामदास हांसदा, सहित काफी संख्या में क्षेत्र के झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: सांसदों-विधायकों">https://lagatar.in/draupadi-murmu-became-emotional-in-meeting-mps-mlas-said-blood-running-in-my-veins-is-jharkhandi/">सांसदों-विधायकों

की बैठक में भावुक हुईं द्रौपदी मुर्मू, कहा- मेरी रगों में दौड़ने वाला खून झारखंडी है
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही