Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : मृतक के परिवार से मिले विधायक रामदास सोरेन

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 33 उल्दा के समीप फोरलेन सड़क पर दुर्घटना में बेडाहातु निवासी दुखीराम महतो उर्फ मलय महतो 53 वर्ष की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही सोमवार को विधायक रामदास सोरेन अनुमंडल अस्पताल पहुंचे. उन्होंने मृतक के परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहायता देने की बात कही. मृतक परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि इस विषम परिस्थिति में ईश्वर इतनी शक्ति प्रदान करें ताकि इस दुख की घड़ी को सहन कर सके. इस मौके पर मुखिया लालमोहन सिंह, विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत, झामुमो जिला कोषाध्यक्ष काली पद गोराई, काजल डॉन, दुर्गा मुर्मू, बड़ाहातु, ग्राम प्रधान शिवनाथ महतो, अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शंकर टुटु सहित अन्य उपस्थित थे.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही