Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : श्राद्ध कर्म में शामिल हुए विधायक रामदास सोरेन

Ghatshila (Rajesh Kumar) : कशीदा निवासी पिंटू टुडू की सड़क दुर्घटना में पिछले दिन मौत हो गई. रविवार को विधायक रामदास सोरेन अपने कार्यकर्ताओं के साथ श्राद्ध कर्म में शामिल हुए. मौके पर विधायक ने मृतक की पत्नी रायमनी टूडू को श्राद्ध कर्म के लिए सहायता राशि प्रदान की. साथ ही शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मिलकर शोक संवेदना भी प्रकट की. विधायक ने कहा कि स्व. टुडू के परिवार के साथ झामुमो हमेशा खड़ा रहेगा. किसी भी तरह के सहयोग के लिए पूर्ण रूप से पार्टी तथा कार्यकर्ता तैयार हैं. इस दौरान मृतक के चित्र पर माल्यार्पण कर भगवान से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई. श्राद्ध कर्म में विधायक के साथ विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत, काली पद गोराई, काजल डॉन, अंपा हेंब्रम, पुत्र कुणाल टूडू एवं परिवार के सदस्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-giants-group-distributed-free-food-among-the-needy-2/">चाईबासा

: जायन्ट्स ग्रुप ने जरूरतमंदों के बीच नि:शुल्क भोजन का किया वितरण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही