Ghatshila (Rajesh Chowbey) : विधायक रामदास सोरेन पूर्व केंद्रिय सदस्य कानू सामंत एवं जिला उपाध्यक्ष सह पूर्व पार्षद बाघराय मार्डी ने गुरुवार को नेपाल हाउस सचिवालय में खान निदेशक अमित कुमार से यूसीआईएल एवं एचसीएल माइंस के मुद्दे पर मिलकर बात की. खान निदेशक द्वारा बताया गया किे एचसीएल को 388 हेक्टेयर जमीन लिज पर दी गई है. लेकिन एचसीएल द्वारा 323 हेक्टेयर का ही पर्यावरण स्वीकृति प्राप्त किया है. कागजी प्रक्रिया के तहत 65 हेक्टेयर के अंतर को एचसीएल द्वारा संशोधित करके लाने के लिए राज्य सरकार ने निर्देश दिया था. राज्य सरकार चाहती थी की एचसीएल 323 हेक्टेयर में भी खनन का कार्य करें ताकि उस क्षेत्र के मजदूरों को रोजगार प्राप्त हो सके लेकिन एचसीएल द्वारा पर्यावरण हेतु वन विभाग में पूर्व में ही 388 हेक्टेयर का पैसा जमा किया जा चुका था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-under-secretary-to-the-government-directed-the-dc-to-take-action-against-the-encroachers-and-inform/">जमशेदपुर
: सरकार के अवर सचिव ने डीसी को दिया अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई कर सूचित करने का निर्देश
: सरकार के अवर सचिव ने डीसी को दिया अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई कर सूचित करने का निर्देश
Leave a Comment