Search

 
 
 

Ghatshila : विधायक प्रतिनिधि ने नौ लाभुकों के बीच किया बकरा-बकरी का वितरण

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत आईटीडीए द्वारा शत प्रतिशत अनुदान पर नौ लाभुकों के बीच विधायक प्रतिनिधि जगदीश भगत द्वारा बकरी का वितरण किया गया. इस मौके पर प्रभारी कल्याण पदाधिकारी संजय कुमार साव ने बताया कि सभी लाभुकों को चार बकरी एवं एक बकरा दिया गया है. ताकि छोटे स्तर पर वे अपना व्यवसाय शुरू कर सकते हैं. विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि अनुसूचित जनजाति के लोग बकरी पालन से अपना व्यवसाय शुरू करें, सरकार हर संभव मदद करेगी. मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत अन्य कई योजना भी शामिल है. गो पालन, सुकर पालन, मत्स्य पालन, हंस पालन आदि योजनाएं 90 प्रतिशत अनुदान पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक एवं ओबीसी को दी जा रहीं हैं. छोटे स्तर से लेकर व्यापक स्तर पर इन सभी योजनाओं का लाभ ग्रामीण ले सकते हैं. इस मौके पर 20 सूत्री सदस्य सतीश सीट सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-ats-court-sentences-plfi-supremo-dinesh-gop-to-two-years-of-rigorous-imprisonment/">BREAKING

: PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप को ATS कोर्ट ने दो साल सश्रम कारावास की सजा दी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही