Search

 
 
 

घाटशिला : विधायक प्रतिनिधि ने किया अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय का निरीक्षण

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : विधायक रामदास सोरेन के निर्देश पर गुरुवार को विधायक प्रतिनिधि जगदीश भगत के साथ अन्य नेताओं ने प्रखंड के ऊपर पावड़ा स्थित अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान विधायक प्रतिनिधि के साथ प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सोनाराम सोरेन, दुर्गा चरण मुर्मू ने संयुक्त रूप से विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कुंती कुल्लू से विस्तार से विद्यालय की समस्याओं के बारे में जानकारी ली. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-target-to-increase-guava-sail-production-from-4-25-million-tonnes-to-10-million-tonnes-cgm/">नोवामुंडी

: गुवा सेल का उत्पादन 4.25 मिलियन टन से बढ़ाकर 10 मिलियन टन करने का लक्ष्य – सीजीएम

विद्यार्थियों के दैनिक जरूरतों के बारे में जाना

प्रतिनिधियों द्वारा विद्यालय पहुंचकर विद्यालय की समस्याओं को देखा एवं विद्यालय में रह रहे बच्चों से बातचीत कर उनके पठन पठान एवं खानपान तथा रहने की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली. इसके अलावा विद्यालय के शिक्षकों की संख्या कितनी है रिक्तियों के अनुसार शिक्षक हैं या नहीं, छात्रों की संख्या, छात्रों के दैनंदिनी उपयोगिता की सामग्री खान पान की गुणवत्ता सभी की जांच की गई. विधायक प्रतिनिधि जगदीश भगत ने बताया कि जांच रिपोर्ट विधायक रामदास सोरेन को सौंपा जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही