Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : विधायक ने राजस्व कर्मचारी को लगाई फटकार

विवादित जमीन का मामला,  जल्द रिपोर्ट दें : रामदास

Ghatshila: गालूडीह थाना क्षेत्र के पुतरू गांव के विवादित जमीन को लेकर हुई मारपीट एवं 47 ग्रामीणों पर मामला दर्ज किए जाने के संबंध में विधायक रामदास सोरेन ने बीडीओ के कार्यालय कक्ष में बुधवार को राजस्व कर्मचारी को जमकर फटकार लगाई. विधायक ने राजस्व कर्मचारी को निर्देश दिया कि विवादित जमीन के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जाए. वहां उपस्थित जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह ने भी अंचल कार्यालय की कार्यशैली पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि घाटशिला में सबसे बड़ा अगर कोई अपराध हो रहा है तो वह है अवैध रूप से जमीन की खरीद बिक्री का, किसी के नाम की जमीन किसी को बेच देना आम बात हो गई है. बिचौलिये पूरी तरह हावी हैं. उन्होंने कहा कि यह बात वह कागजी सबूत के साथ बता रहे हैं. विधायक ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि जल्द से जल्द कार्य में सुधार नहीं हुआ तो मामले को विधानसभा में उठाया जाएगा.

अंचल कार्यालय से मापी भी की गई

ज्ञात हो की पुतरू फुटबॉल मैदान के बगल में जितेंद्र दुबे घर बना रहे थे. जिसमें निजी जमीन के साथ सरकारी जमीन के भी कुछ अंश होने की बात सामने आई. इसको लेकर कई बार अंचल कार्यालय से मापी भी की गई. पर कई बार विवाद भी हुआ. पुलिस ने भी जांच की. विवाद के बाद कई बार काम भी बंद कर दिया गया था. विगत एक महीना पहले भी विवाद बढ़ गया था. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सरकारी जमीन में काम किया जा रहा है. जिसमें पुलिस द्बारा काम रोक दिया गया. ग्राम प्रधान से बात कर काम करने की सहमति बनाई गई जो सामने की जमीन पर काम नहीं करेंगे. जब पीछे की तरफ काम करना शुरू हुआ तो रविवार को ग्रामीणों के बीच विवाद हुआ और मारपीट में दो व्यक्ति घायल हो गए. इसे भी पढ़ें -बहरागोड़ा">https://lagatar.in/life-disrupted-due-to-heat-in-baharagora-silence-in-the-market-since-10-am/">बहरागोड़ा

में गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, सुबह 10 बजे से ही बाजार में सन्नाटा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही