Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : विधायक ने विद्युत कार्यपालक अभियंता को लिखा पत्र, कहा- समस्या का करें समाधान

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : विधायक रामदास सोरेन ने कार्यपालक अभियंता विद्युत विभाग घाटशिला प्रमंडल को एक पत्र प्रेषित कर मुसाबनी प्रखंड के बेनाशोल पंचायत स्थित फौजी वस्ती एवं बलियाडीह गांव में जर्जर विद्युत व्यवस्था में सुधार लाने का आग्रह किया है. विधायक रामदास सोरेन द्वारा भेजे गए पत्र को झारखंड मुक्ति मोर्चा के मुसाबनी प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया प्रधान सोरेन एवं गौरंगो माली ने कार्यपालक अभियंता के अनुपस्थिति में विद्युत सहायक अभियंता कपिल रंजन तिग्गा को सौंपा एवं जल्द से जल्द दोनों क्षेत्र में लकड़ी के खंभों तथा जर्जर तार को बदलने का आग्रह किया. विद्युत सहायक अभियंता ने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द इन क्षेत्रों में विद्युत समस्या का निराकरण कर दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-flood-affected-women-of-beldih-basti-demonstrated-at-municipal-corporation-office/">आदित्यपुर

: बेल्डीह बस्ती की बाढ़ प्रभावित महिलाओं ने नगर निगम कार्यालय पर किया प्रदर्शन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही