Search

घाटशिला : ईट भट्ठा मालिक से विधायक की वार्ता रही बेनतीजा, मुआवजा पर नहीं बनी सहमति

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला थाना क्षेत्र के धर्मबहाल पंचायत अंतर्गत फुलडुंगरी के समीप फ्लाई ऐश ईट भट्ठा के मिक्सर मशीन में करंट लगने से एक मजदूर सतीश कैवर्त की मौत हो गई थी. इस मामले में मुआवजे को लेकर शनिवार को विधायक रामदास सोरेन ने भट्ठा मालिक के साथ बैठक की. समाचार लिखे जाने तक मुआवजे पर सहमती नहीं बन सकी और बैठक बेनतीजा रही. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शुक्रवार को ईट भट्ठा में कार्यरत मजदूर सतीश कैवर्त मिक्सर मशीन साफ कर रहा था, उसी दौरान करंट की चपेट में आने से अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई थी. मजदूर बराजुडी पंचायत के बालिगुमा गांव का रहने वाला है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-congratulations-to-the-national-president-for-making-a-balanced-team-pandey/">आदित्यपुर

: संतुलित टीम बनाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई – पांडेय

परिवार के समक्ष भुखमरी की स्थिति

मृतक की पत्नी सावित्री कैवर्त ने बताया कि घर का भरण पोषण करने वाले एकमात्र उनके पति ही थे. सात बेटी में 4 बेटी की शादी हो गई है, जबकि तीन बेटी अभी विवाह योग्य है. उचित मुआवजा नहीं मिलने से भरण पोषण कैसे करेंगे. ईट भट्ठा के मालिक विकास कुमार ने कहा कि मानवता के आधार जो भी उचित मुआवजा विधायक, जिला परिषद सदस्य एवं ग्रामीण तय करेंगे उसका निश्चित रूप से भुगतान किया जाएगा. मौके पर परिवार के लोगों के अलावा ग्रामीण तथा झामुमो नेता शामिल थे.

देर शाम में मुआवजा पर बनी सहमती

इधर, शनिवार देर शाम विधायक रामदास सोरेन एवं जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू की उपस्थिति में ईंट भट्टा के मालिक विनय कुमार ने छह लाख रुपया मुआवजा देने पर सहमति जताई. श्राद्ध कर्म के लिए 70 हजार रुपया देने की बात कही. तत्काल मालिक के द्वारा मृतक की पत्नी सावित्री का कैवर्त को 30 हजार रुपया नगद दिया गया. शेष राशी रविवार को देने की बात कही. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp