Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर का मो रिजवी बना 12वीं में स्कूल टॉपर

Ghatshila (Rajesh Chowbey) :  सीबीएससी बोर्ड द्वारा शुक्रवार को 12वीं का रिजल्ट जारी किया है. इसमें संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर के छात्रों ने विज्ञान संकाय में परचम लहराया है. स्कूल के छात्र मोहम्मद रिजवी हसन अंसारी ने 93.4 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है, जबकि विकास मोहरी ने 91 प्रतिशत अंक लाकर दूसरे स्थान पर रहे. वही दिशांत कुमार महतो, फैज अकरम हैदर एवं सोनाली बेरा ने 90.8 प्रतिशत अंक लाकर तीसरा स्थान हासिल किया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-ishita-mukherjee-became-the-school-topper-by-scoring-95-4-percent-in-matriculation/">घाटशिला

: इशिता मुखर्जी मैट्रिक में 95.4 प्रतिशत अंक लाकर बनी विद्यालय टॉपर

सभी बेहतर भविष्य की तैयारी में जुटे

विद्यालय के टॉपर मोहम्मद रिजवी हसन अंसारी ने बताया कि उनके पिता मोहम्मद रिजवान अंसारी रेलवे में नौकरी करते हैं. जबकि माता रिहाना बानो गृहणी है. वह आगे इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहते हैं. वहीं, दूसरे स्थान पर रहे विकास मोहरी ने बताया कि उनके पिता प्रदीप मोहरी टिस्को कंपनी में कार्यरत है और माता रूमा मोहरी गृहणी है. वर्तमान में वह जेईई एडवांस की तैयारी कर रहे हैं. आईआईटी में अपना भाग्य आजमाना चाहता हैं. तीसरे स्थान पर रहे दिशांत कुमार महतो ने बताया कि उनके पिता तुलसीदास महतो माता रेणु कुमारी सरकारी शिक्षिका है. मेडिकल के क्षेत्र में अपना भाग्य आजमाना चाहता हैं, चिकित्सक बनकर लोगों की सेवा करना उसकी पहली पसंद है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही