Ghatshila (Rajesh Chowbey) : कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार के निर्देश पर मंगलवार को अनुमंडल अस्पताल घाटशिला परिसर में मॉक ड्रिल किया
गया. मौके पर अनुमंडल अस्पताल के
उपाधीक्षक डॉक्टर संकट
टूडू के नेतृत्व में कर्मचारियों की मदद से मॉक ड्रिल की
गई. सर्वप्रथम एक मरीज का कोरोना चेक किया
गया. जांच के उपरांत पॉजिटिव पाए जाने पर मरीज का चिकित्सक द्वारा ऑक्सीजन लेवल, प्रेशर, पल्स रेट आदि का जांच चिकित्सक डॉ. शंकर टुडू के द्वारा करने के पश्चात गंभीर स्थिति को देखते हुए संक्रमित मरीज को तत्काल बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा
गया. पीपी कीट पहने स्वास्थ्य कर्मी एवं चालक ने एंबुलेंस से तत्काल एमजीएम के लिए रवाना हुए.
इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-police-stopped-bjp-workers-going-to-ranchi-to-lay-siege-to-the-secretariat-at-bandgaon/">चक्रधरपुर
: सचिवालय घेराव करने रांची जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बंदगांव में रोका संक्रमण का खतरा बढ़ने पर अस्पताल तैयार
[caption id="attachment_605261" align="aligncenter" width="600"]

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Ghatshila-Mockdrill-1-1.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण करते उपाधीक्षक.[/caption] तैयारी के संबंध में
उपाधीक्षक डॉ. शंकर
टूटू ने बताया कि अनुमंडल अस्पताल में संक्रमण से बचाव के लिए पर्याप्त संख्या में दवाइयां, ऑक्सीजन उपलब्ध
है. उन्होंने बताया कि 51 पीस ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, ऑक्सीजन जंबो सिलेंडर 98 पीस,
बी2 ऑक्सीजन सिलेंडर 20 पीस, ऑक्सीजन प्लांट से पाइपलाइन युक्त 50 बेड,
कोविड मरीजों के लिए अलग से 10 बेड, पर्याप्त मात्रा में दवाई, आवश्यकतानुसार जांच किट अनुमंडल अस्पताल में उपलब्ध
है. उन्होंने कहा कि किसी भी तरह संक्रमण का खतरा बढ़ने पर स्थिति को सामान्य किया जा सकता
है. उसके है अस्पताल तैयार
है. [wpse_comments_template]
Leave a Comment