Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : बुरुडीह डैम में नौका परिचालन को लेकर निगरानी समिति गठित

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला अंचलाधिकारी के कार्यालय कक्ष में बुधवार को प्रखंड प्रमुख सुशीला टुडू की अध्यक्षता में बुरुडीह नौका परिचालन निगरानी समिति का गठन किया गया. मौके पर अंचलाधिकारी राजीव कुमार ने कहा कि बुरुडीह में नौका परिचालन को लेकर निगरानी समिति में पदेन अध्यक्ष अनुमंडल पदाधिकारी होंगे जबकि बीडीओ प्रमुख, उप प्रमुख मुखिया, ग्राम प्रधान, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य सहित सभी सदस्य होंगे. निगरानी समिति बुरुडीह डैम की साफ-सफाई, नौका परिचालन की देखरेख समेत अन्य व्यवस्था करेगी. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-tslp-built-one-crore-community-building-for-16-villages/">आदित्यपुर

: टीएसएलपी ने 16 गांव के लिए बनवाया एक करोड़ का सामुदायिक भवन

बुरुडीह में नौका परिचालन कई सालों से है बंद

निगरानी समिति समय समय पर अपना रिपोर्ट प्रखंड प्रशासन को सौंपेगी. इस क्रम में नौका परिचालन को लेकर भी समय-समय पर निरीक्षण किया जाएगा. वर्तमान में बुरुडीह में नौका परिचालन पिछले कई सालों से बंद है. नौका परिचालन को लेकर अनुमंडल कार्यालय में पांच बोट आ गया हैं. लेकिन अभी तक परिचालन शुरू नहीं हो पाया है. बैठक में कार्यपालक दंडाधिकारी केशव भारती, बीडिओ कुमार एस. अभिनव, जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू, प्रखंड प्रमुख शुशिला टुडू, उप प्रमुख गोपाल कृष्ण अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि जगदीश भगत, मुखिया बैजनाथ मुर्मू, पंसस सुमित्रा मुर्मू, विश्वनाथ गोराई, मंगल माडी समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-will-banna-gupta-file-a-defamation-case-of-rs-10-crore-on-saryu-rai/">जमशेदपुर

: सरयू राय पर 10 करोड़ की मानहानि का मुकदमा ठोकेंगे बन्ना गुप्ता
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही