Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : नामाता पाड़ा के मंदिर में मां शीतला की धूमधाम से की गई पूजा-अर्चना

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : प्रखंड क्षेत्र के राजस्टेट स्थित नामाता पाड़ा में मंगलवार को शीतला मंदिर में मां शीतला की श्रद्धा भाव के साथ पूजा-अर्चना की गई. घाटशिला क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों से हजारों की संख्या में महिला व पुरुष ने मां शीतला की आराधना की. पुजारी निमाई नामाता, दिनेश नामाता, हराधन नामाता, अजय नामाता, कन्हाई नामाता, कार्तिक नामाता एवं बजरंग नामाता के द्वारा पूजा-अर्चना की गई. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/deepti-kumari-of-jharkhand-won-gold-in-senior-recurve-of-national-ranking-archery-competition/">झारखंड

की दीप्ति कुमारी ने नेशनल रैंकिंग आर्चरी प्रतियोगिता के सीनियर रिकर्व में जीता गोल्ड

वर्षों से नामाता परिवार द्वारा हीं की जाती है पूजा-अर्चना

पुजारी निमाई नामाता ने बताया कि इस मंदिर में मां शीतला की पूजा नामाता परिवार द्वारा ही वर्षों से किया जाता है. यह पूजा सौ वर्ष से अधिक समय से होती आ रही है. यह पूजा चैत मास के चतुर्दशी तिथि को की जाती है. त्रयोदशी तिथि को नदी जाकर मां शीतला का आह्वान किया जाता है. मंगलवार की सुबह स्वर्णरेखा नदी तट से महिलाओं ने कलश यात्रा निकालकर मंदिर पहुंची. घट स्थापित करने के पश्चात पूजा-अर्चना शुरू की गई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही