Search

 
 
 

घाटशिला : साड़पुरा गांव में की गई मां शीतला की पूजा, महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : प्रखंड के पावड़ा पंचायत अर्न्तगत साड़पुरा गांव में शनिवार को सार्वजनीन शीतला पूजा कमेटी द्वारा शीतला पूजा का आयोजन किया गया. इस मौके पर शनिवार की सुबह महिलाओं ने सुवर्णरेखा नदी से पुजारी के साथ कलश यात्रा निकालकर मां शितला की पूजा का शुभारंभ किया. मंदिर में कलश लाने के बाद पुजारी अजय भट्टाचार्य द्वारा पूजा प्रारंभ किया गया. इसे भी पढ़ें : सिमडेगा">https://lagatar.in/fraud-of-lakhs-from-161-people-in-the-name-of-giving-job-of-guard/">सिमडेगा

: गार्ड की नौकरी देने के नाम पर 161 लोगों से लाखों की ठगी

दो दिनों तक किसी के घर में नहीं जलता चूल्हा

पूजा के संबंध में कमेटी के नरेन्द्र नाथ, प्रशांत पुष्टी, पुरुषोत्तम पुष्टी, सुशांत नाथ समेत अन्य लोगों ने बताया कि साड़पुरा में वर्ष 1971 से ही मां शीतला की पूजा यहां के स्थानीय लोगों के द्वारा शुरू की गई थी. तब से यहां क्षेत्र की खुशहाली के लिए पूजा की जाती है. दो दिनों तक पूरे साड़पुरा में किसी के घर चूल्हा नहीं जलता और महिलाएं उपवास में रहती हैं. दो दिवसीय पूजा के दूसरे दिन रविवार को पूजा-अर्चना के बाद महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही