Search

घाटशिला : धूमधाम से हुई मां विपत तारिणी की पूजा

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : मां विपद तारिणी की पूजा-अर्चना शनिवार को धूमधाम से की गई. इस मौके पर विभिन्न मंदिरों तथा सार्वजनिक रूप से अपने घरों पर मां विपद तारिणी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गई. काफी संख्या में महिलाएं माता की पूजा में शामिल हुई. ऐसा माना जाता है कि मां विपद तारिणी की पूजा-अर्चना करने से मां भक्तों के कष्टों का निवारण करती है. जॉय मुखर्जी के आवास पर पश्चिम बंगाल के फुल्कुसमा गांव के पुजारी विजय घोषाल द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा संपन्न कराया गया. इस पूजा में मुख्य रूप से कटहल अनारस एवं अन्य मौसमी फलों का भोग लगाकर मां की पूजा-अर्चना की गई. लाल धागे में दुर्वा घास बांधकर धागे को धारण किया जाता है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagoda-maa-vipadtarini-worshiped-for-the-good-wishes-of-the-family/">बहरागोड़ा

: परिवार की मंगल कामना के लिए पूजी गईं मां विपदतारिणी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp