Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर स्कूल में मदर्स इंटरेक्टिव सेशन का किया गया अयोजन

Ghatshila : संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर स्कूल में सोमवार को द्वितीय मदर्स इंटरेक्टिव सेशन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कक्षा नर्सरी से कक्षा 5 तक के छात्र-छात्राओं की माताएं शामिल हुई. इसका मुख्य उद्देश्य माताओं को बच्चों के हर गतिविधियों से अवगत करना ही नहीं बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में उनके योगदान से परिचय करवाना भी था. इंटरेक्टिव सेशन की शुरुआत में विद्यालय की प्राचार्या नीलकमल सिन्हा ने सभी माताओं का स्वागत किया और बच्चों के विकास में उनके इस प्रयास के लिए धन्यवाद दिया. अपने संबोधन में प्राचार्या ने सभी माताओं को विद्या मंदिर परिवार का एक मजबूर स्तंभ बताया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/organized-know-your-district-administration-program-on-6th-july-in-ghatshila-college-campus/">घाटशिला

महाविद्यालय परिसर में 6 जुलाई को “जानें अपने जिला प्रशासन को” कार्यक्रम का आयोजन
तत्पश्चात विद्यालय शिक्षिका शोभा गनेरीवाल ने सभी माताओं को मातृत्व पे गर्व कहने की बात कही. अपने बच्चों की तुलना किसी भी दूसरे बच्चों से ना करने का कहा. इस कार्यक्रम में सभी माताओं ने बढ़ -चढ़ कर हिस्सा लिया और अपने बच्चों से जुड़ी समस्याओं को भी जाहिर किया. उनकी समस्याओं को हल करने के लिए टीम ने कई सुझाव दिए. विद्यालय प्रबंधक डॉ प्रसेनजीत कर्मकार ने इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्राचार्य समेत पूरी टीम को धन्यवाद दिया और माताओं की उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया. मौके पर प्राथमिक विभाग के इंचार्ज सुजाता वर्मा, शिक्षिका सोमा दत्ता, श्रावणी आदित्य सहित काफी संख्या में माताएं उपस्थित थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही