Search

 
 
 

घाटशिला : नरसिंहगढ़ जलापूर्ति योजना के पंप हाउस का मोटर खराब, जलसंकट

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : धालभूमगढ़ प्रखंड के नरसिंहगढ़ जलापूर्ति योजना के पंप हाउस में 20 एचपी के मोटर का लीड कट जाने से बुधवार शाम से क्षेत्र में जलापूर्ति बाधित है. इसके कारण कोकपाड़ा नरसिंहगढ़ एवं पावड़ा नरसिंहगढ़ के उपभोक्ताओं को पेयजलापूर्ति नहीं हो रही है. कोकपाड़ा नरसिंहगढ़ पंचायत के नरसिंहगढ़ गांव एवं मुख्य बाजार के साथ-साथ पावड़ा नरसिंहगढ़ पंचायत के मन्ना पाड़ा, कालिंदी बस्ती, सिंहद्वार, नमाता पाड़ा आदि क्षेत्रों में पीने के पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-dead-body-of-young-man-found-hanging-on-transformer-in-badamara-village/">चाकुलिया

: बड़ामारा गांव में ट्रांसफार्मर पर लटका मिला युवक का शव

शुक्रवार सुबह तक शुरू हो सकती है पेयजलापूर्ति

पेयजल एवं स्वचछता समिति के अध्यक्ष सह मुखिया विलासी सिंह ने बताया कि मोटर मरम्मती का कार्य युद्ध स्तर से चल रहा है. शुक्रवार सुबह तक पेयजलापूर्ति प्रारंभ हो जाने की संभावना है. मुखिया ने कहा कि सांसद विद्युत वरण महतो द्वारा दिए गए एक मोटर को जब लगाने के लिए खोला गया तो वह क्रैक निकला. इसकी जानकारी विभाग के पदाधिकारियों को दे दी गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही