Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : रोजगार को लेकर घाटशिला कॉलेज व टाटा स्टील फाउंडेशन के बीच हुआ एमओयू

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को विविध रोजगार का अवसर उपलब्ध करवाने हेतु घाटशिला महाविद्यालय एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के मॉडल करियर सेंटर के बीच गुरुवार को एमओयू (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) किया गया. अनुबंध पत्र पर टाटा स्टील फाउंडेशन के मॉडल करियर सेंटर मैनेजर शिप्रा पाल एवं घाटशिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर के चौधरी ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षर किया. इससे पूर्व टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा महाविद्यालय के कमरा संख्या 24 में प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित किया गया. इसमें काफी संख्या में घाटशिला महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-fierce-fire-in-the-forest-near-mourabeda/">चाकुलिया

: मौरबेड़ा के पास जंगल में लगी भीषण आग

रोजगार के अनेक अवसर छात्र-छात्राओं को होंगे प्राप्त

इस मौके पर टाटा स्टील फाउंडेशन के काउंसलर कृशानु हांसदा एवं प्लेसमेंट ऑफिसर रोहित तिवारी ने छात्र-छात्राओं को रोजगार के अवसर के बारे में बताया तथा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने हेतु निर्देशित किया. प्राचार्य डॉ. आरके चौधरी ने बताया कि एमओयू होने से टाटा स्टील फाउंडेशन के मॉडल करियर सेंटर के सहयोग से घाटशिला महाविद्यालय में रोजगार के अनेक अवसर छात्र-छात्राओं को प्राप्त होंगे. प्लेसमेंट ड्राइव अभियान से टीसीएस, लायम ग्रुप, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड, क्लाइव कॉरपोरेशन सहित 15 से अधिक कंपनियों में रोजगार का अवसर प्राप्त हो सकेगा. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-training-program-organized-for-measles-rubella-campaign/">साहिबगंज

: मिजल्स रूबेला अभियान को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

छात्रों को सॉफ्ट स्किल डेवलपमेंट में मिलेगा सहयोग

छात्र-छात्राओं के सॉफ्ट स्किल डेवलपमेंट में भी सहयोग मिलेगा. इस मौके पर टाटा स्टील फाउंडेशन के कम्युनिटी मोबिलाइजर एंड कॉन्सेलर कृशानु हांसदा व सॉफ्ट स्किल ट्रेनर एंड प्लेसमेंट ऑफिसर रोहित तिवारी तथा घाटशिला महाविद्यालय की ओर से नैक को-ऑर्डिनेटर डॉ. पीके गुप्ता, आइक्यूएसी को-ऑर्डिनेटर डॉ. नरेश कुमार, रूसा को-ऑर्डिनेटर डॉ. एसपी सिंह, प्लेसमेंट इंचार्ज डॉ. संदीप चंद्रा, कॉलेज के पीआरओ प्रोफेसर इंदल पासवान एवं प्रधान सहायक मनिंद्र मार्डी मुख्य रूप से उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही