Search

 
 
 

घाटशिला : पर्यावरण संरक्षण को लेकर घाटशिला कॉलेज व आईसीसी के बीच होगा एमओयू

 
Ghatshils (Rajesh Chowbey) : पर्यावरण संरक्षण व सुरक्षा को लेकर घाटशिला महाविद्यालय और हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की आईसीसी यूनिट के साथ एमओयू करेगा. इसको लेकर प्राचार्य डॉ. आरके चौधरी ने आईसीसी के यूनिट हेड व महाप्रबंधक एसएस सेठी से वार्ता की. प्राचार्य डॉ. चौधरी ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण व सुरक्षा को लेकर शीघ्र ही एक विस्तृत प्रस्ताव आईसीसी को भेजा जाएगा ताकि एमओयू की दिशा में कार्य किया जा सके. साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदूषण के बढ़ते खतरे को देखते हुए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य किया जाना आवश्यक है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagoda-mla-worshiped-in-harinam-sankirtan/">बहरागोड़ा

: विधायक ने हरिनाम संकीर्तन में की पूजा अर्चना

कॉलेज परिसर में ई-वेस्ट कलेक्टिंग सेंटर बनाने की है योजना

प्राचार्य डॉ. चौधरी ने यह भी बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए घाटशिला कॉलेज परिसर में ई-वेस्ट कलेक्टिंग सेंटर बनाने की योजना है. इसमें शिक्षकों, कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राएं अपने घरों में खराब पड़े मोबाइल, बैटरी समेत अन्य ई वेस्ट कॉलेज में संग्रहित करेंगे तथा वैज्ञानिक तरीके से इसके निस्तारण हेतु यहां से उठाया जाएगा. इसके साथ पौधरोपण की दिशा में भी कार्य किए जाएंगे ताकि कॉलेज परिसर व आसपास के क्षेत्र को हरा-भरा बनाया जा सके. आईसीसी के सीएसआर योजना से घाटशिला महाविद्यालय में पुरुष एवं महिला बाथरूम बनवाने हेतु पूर्व में अनुरोध किया गया था. इसको लेकर आईसीसी की टीम द्वारा कॉलेज आकर स्थल निरीक्षण किया गया है. इसके लिए उन्होंने आईसीसी महाप्रबंधक एसएस सेठी तथा उपमहाप्रबंधक श्रवण कुमार झा के प्रति आभार व्यक्त किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही