Search

घाटशिला : सांसद एवं विधायक प्रतिनिधियों ने किया तीन योजना का शिलान्यास

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला प्रखंड के बराजुड़ी पंचायत में मंगलवार को सांसद एवं विधायक प्रतिनिधियों ने तीन अलग-अलग योजनाओं का शिलान्यास किया. उक्त तीनों योजना एक करोड़ चौदह लाख रुपए की लागत से पूरा किया जाएगा. इस संबंध में जानकारी देते हुए विधायक प्रतिनिधि जगदीश भगत ने कहा कि लघु सिंचाई विभाग की ओर से मुड़ाकाटी गांव में नेत्रा झरना पर 77 लाख रुपए की लागत से चेक डैम का निर्माण किया जाएगा. इसके अलावा बराजुड़ी गांव तथा रघुनाथपुर गांव में दो तालाब जीर्णोद्धार का कार्य 37 लाख की लागत से रंजीत कोहली इंफ्रास्ट्रक्चर के द्वारा किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : महाराष्ट्र">https://lagatar.in/former-maharashtra-cm-and-congress-leader-ashok-chavan-joins-bjp/">महाराष्ट्र

के पूर्व सीएम व कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल हुए
उन्होंने कहा कि इन तीनों योजनाओं के पूर्ण हो जाने से लोगों को सिंचाई के साथ-साथ पानी की समस्या से निजात मिल जाएगी. मौके पर ग्रामीणों ने सांसद विद्युत वरण महतो एवं विधायक रामदास सोरेन का आभार व्यक्त किया. मौके पर सांसद प्रतिनिधि दिनेश साव, जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू, जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन, विकास मजूमदार, रतन महतो, प्रताप दास, नीलकमल महतो, शिबू कोईरी सहित अन्य शामिल थे. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-mla-dhulu-released-due-lack-evidence-woman-leader-had-alleged-sexual-harassment/">धनबाद

: साक्ष्य के अभाव में विधायक ढुल्लू रिहा, महिला नेत्री ने लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप

डुमरिया : जानेगोड़ा के ग्रामीणों ने पंचायत सचिव को हटाने की मांग की

  • अबुआ आवास योजना की गलत सूची बनाने का आरोप
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Dumaria-abua-Awas-Logo.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया प्रखंड अंतर्गत धोलाबेड़ा पंचायत के जानेगोड़ा के ग्रामीणों ने पंचायत सचिव और कंप्यूटर ऑपरेटर पर ग्रामीणों द्वारा चुने गये अबुआ आवास योजना के लाभुकों का नाम हटाने का आरोप लगाया है. इस संबंध में झारखंड के सीएम, उपायुक्त, विधायक और विधायक से शिकायत की गई है. ग्रामीणों ने बताया कि ग्रामसभा के माध्यम से योग्य लाभुकों का चयन किया गया था. लाभुकों का भौतिक सत्यापन और जियोटैग भी पदाधिकारियों द्वारा की गई. इसे भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/bjp-leader-nand-kishore-yadav-files-nomination-for-the-post-of-bihar-assembly-speaker/">भाजपा

नेता नंद किशोर यादव ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया
इसके बाद वर्तमान सूची से ग्रामीणों द्वारा चुने गये सात लाभुकों का नाम हटा दिया गया है. ग्रामीणों ने इसके लिए पंचायत सचिव और कंप्यूटर ऑपरेटर को इसके लिए जिम्मेदार बताया है. साथ ही पंचायत सचिव और कंप्यूटर ऑपरेटर को हटाने की मांग की है. अन्यथा इसके विरोध में आंदोलन शुरू करने की बात कही गई है. बीडीओ दिये गये आवेदन में ग्राम सभा अध्यक्ष बोदेन हेंब्रम, हिंदू हांसदा, मेघराय हांसदा, गुमदी कुदादा, वार्ड सदस्य मुचडू कुदादा समेत अन्य ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं. इसे भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/bjp-leader-nand-kishore-yadav-files-nomination-for-the-post-of-bihar-assembly-speaker/">भाजपा

नेता नंद किशोर यादव ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया

बहरागोड़ा : पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं टुबली के ग्रामीण

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Bahragora-Tebo-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खेड़ुवा पंचायत अंतर्गत टुबली गांव के लोग विगत कोई माह से बंद पड़े सोलर जल मीनार के कारण पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं . संबंधित विभाग द्वारा कोई पहल नहीं किए जाने से ग्रामीण विभाग के प्रति काफी नाराज है. इसे भी पढ़ें : महाराष्ट्र">https://lagatar.in/former-maharashtra-cm-and-congress-leader-ashok-chavan-joins-bjp/">महाराष्ट्र

के पूर्व सीएम व कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल हुए
उधर ग्रामीणों का कहना है की सोलर जल मीनार खराब होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही पेयजल के लिए दूर से पानी लेकर घर परिवार चलाना पड़ रहा है. विभाग को इस बारे में कई बार अवगत कराए जा चुका है लेकिन अभी तक सोलर जल मीनार दुरुस्त नहीं हुआ है. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-leaves-for-qatar-and-uae-visit-will-inaugurate-hindu-temple-in-abu-dhabi/">पीएम

मोदी कतर और यूएई की यात्रा पर रवाना, अबू धाबी में हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे

बहरागोड़ा : शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे भाजपा प्रदेश प्रवक्ता

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Bahragora-Madad-BJP.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड के केसरदा गाँव निवासी शिवलाल बेरा का कुछ दिन पहले सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी. जिसकी सूचना पर पूर्व विधायक सह भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात किए तथा उप विकास आयुक्त मनीष कुमार से दूरभाष पर वार्ता की,. इसे भी पढ़ें : महाराष्ट्र">https://lagatar.in/former-maharashtra-cm-and-congress-leader-ashok-chavan-joins-bjp/">महाराष्ट्र

के पूर्व सीएम व कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल हुए
इसके बाद उन्हें सरकारी प्रावधानों के तहत जो भी मुआवजा उन्हें मिलना चाहिए जल्द से जल्द उनके परिवार को दिलाने का आग्रह किया. साथ ही कुणाल षाड़ंगी ने स्वर्गीय आत्मा को ईश्वर के श्री चरणों में स्थान मिलने व परिजनों को इस शोक से उबरने का साहस मिलने की प्रार्थना की.इस मौके पर छोटन गिरी, चंद्रशेखर कुईला, उत्पल बेरा, लालमोहन बेरा,चंद्रशेखर बेरा आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/bjp-leader-nand-kishore-yadav-files-nomination-for-the-post-of-bihar-assembly-speaker/">भाजपा

नेता नंद किशोर यादव ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp