Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : कसीदा में रेलवे अंडर पास सड़क का सांसद, विधायक व डीआरएम ने किया उद्घाटन

Advertisement
Advertisement
Ghatshila : प्रखंड के कसीदा में शुक्रवार को रेलवे अंडरपास सड़क का सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक रामदास सोरेन और खड़कपुर डिवीजन के डीआरएम मनोरंजन प्रधान ने शुक्रवार की शाम उद्घाटन किया. उद्घाटन के बाद इस सड़क को आम लोगों के लिए खोल दिया गया. मौके पर सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि घाटशिला क्षेत्र के लोगों के लिए यह काफी शुभदिन है. मेन लाइन होने के कारण कशीदा रेलवे क्रॉसिंग लगातार बंद होता रहता था. इसके कारण अक्सर जाम की स्थिति बन जाती थी. इसे देखते हुए रेलवे द्वारा ठीक क्रॉसिंग के बगल में अंडरपास सड़क का निर्माण 16 करोड़ रुपए की लागत से डेढ़ वर्ष में पूरा किया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी द्वारा वर्ष 2014 में शपथ लेने के बाद ही यह घोषणा की थी कि देश भर के रेलवे क्रॉसिंग के कारण लोगों को हो रही असुविधा को देखते हुए अंडरपास का निर्माण किया जाएगा. उसी के तहत यह अंडर पास सड़क बनाया गया है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-the-car-fell-from-the-culvert-near-maa-girirajeshwari-temple-the-driver-narrowly-escaped/">किरीबुरु

: मां गिरीराजेश्वरी मंदिर के पास कार पुलिया से नीचे गिरी, चालक बाल-बाल बचा
इससे पूरे अनुमंडल क्षेत्र के लोगों को सुविधा मिलेगी. सांसद ने कहा कि चाकुलिया में ओवरब्रिज निर्माण को लेकर 4 हजार लोगों ने लिखित आवेदन दिया था. हालांकि निरीक्षण में पाया गया कि वहां यदि रेलवे ओवरब्रिज बनाया जाता है तो सैकड़ों लोगों का घर टूट जाएगा. इसे देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था की तैयारी चल रही है. उन्होंने कहा कि अंडरपास में जो नाली बनाया गया है या जलजमाव की समस्या उत्पन्न होगी, इसकी पूरी देखरेख व रख-रखाव रेलवे करेगी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-eds-action-against-rahul-gandhi-motivated-by-malicious-intent-geeta-koda/">चाईबासा:

राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई दुर्भावना से प्रेरित- गीता कोड़ा

अंडरपास सड़क बनने से लोगों को समय की होगी बचत- रामदास

विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि अंडरपास सड़क बन जाने से लोगों को समय की बचत होगी साथ ही साथ अब लोगों को जाम के झाम से मुक्ति मिल जाएगी. डीआरएम ने कहा कि जहां भी रेलवे क्रॉसिंग है वहां अंडर पास या अन्य सुविधा से जल्द शुरू कर दिया जाएगा. खड़गपुर डिवीजन में थर्ड लाइन का काम बहुत जल्द पूरा कर लिया जाएगा. थर्ड लाइन निर्माण पूरा होने से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी. इसके अलावा भी अन्य कई यात्री सुविधा पर काम चल रहा है. मौके पर सीनियर डीसीएम राजेश कुमार सहित भाजपा नेता दिनेश साव, घाटशिला और खड़गपुर डिवीजन के कर्मचारी व अधिकारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही