Search

घाटशिला: जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिये सांसद प्रतिनिधि ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

Ghatshila: राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के प्रतिनिधि कल्टु चक्रवर्ती ने पुराना गोपालपुर रेलवे फाटक के समीप जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिये शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी सतवीर रजक को ज्ञापन सौंपा. काल्टु चक्रवर्ती ने बताया कि गोपालपुर पुराना रेलवे फाटक के समीप थोड़ी सी बारिश होने पर अत्यधिक जल जमाव हो जाता है, जिसके कारण हमेशा बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. उन्होंने एसडीओ को बताया कि उक्त सड़क घाटशिला की जीवन रेखा है. खासकर अनुमंडल अस्पताल जाने का भी यह एकमात्र रास्‍ता है. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rahul-arrested-with-weapon-in-burmines-firing/">जमशेदपुर

: बर्मामाइंस फायरिंग में हथियार के साथ राहुल गिरफ्तार

जलजमाव से पैदल चलने वाले लोगों को काफी परेशानी

सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि यह सड़क घाटशिला कॉलेज, जगदीश चंद्र उच्च विद्यालय, अनुमंडल अस्पताल, अनुमंडल कार्यालय, प्रखंड मुख्यालय एवं राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 18 को जोड़ती है. इस सड़क से हजारों लोगों का आना-जाना प्रतिदिन लगा रहता है. जलजमाव से पैदल चलने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है. उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी से आग्रह किया है कि इस जर्जर सड़क पर जलजमाव की समस्या से क्षेत्र के लोगों को निजात दिलाने के लिये अपने स्तर से प्रयास करें.

अनुमंडल पदाधिकारी ने रेलवे प्रशासन से बात करने का दिया आश्‍वासन

उन्‍होंने कहा कि खासकर मानसून के दौरान सड़क तालाब का रूप ले लेती है. पानी जमाव के कारण यह सुनिश्चित करना मुश्किल हो जाता है कि सड़क कहां पर है और गड्ढा कहां है. अनुमंडल पदाधिकारी ने सांसद प्रतिनिधि व कांग्रेसी नेताओं को आश्वासन दिया कि वे इस संबंध में रेलवे प्रशासन से बात कर समस्या का निजात दिलाने का हर संभव प्रयास करेंगे. ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से कांग्रेसी नेता सत्यजीत सीट, बादल गिरी, करुणा महतो, शेख आजाद, गोपाल शर्मा, प्रकाश राय, जगमोहन शर्मा, अजय दे, शंभू शरण शर्मा, रवि सिंह, इरफान, विश्वनाथ कालिंदी एवं तपन घोष शामिल थे. इसे भी पढ़ें: केंद्र">https://lagatar.in/center-is-giving-money-for-development-people-are-deprived-of-facilities-due-to-corrupt-practices-of-the-state-government-arjun-munda/">केंद्र

विकास के लिए दे रहा पैसे, राज्य सरकार के भ्रष्ट आचरण के कारण लोग सुविधाओं से महरूम : अर्जुन मुंडा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//