Search

घाटशिला : कॉलेज रोड में सांसद ने किया नेताजी की मूर्ति का अनावरण

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला कॉलेज रोड स्थित नेताजी पल्ली में रविवार की शाम सांसद विद्युत वरण महतो ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण कर घाटशिला की जनता को समर्पित किया. उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि अभिभावक तुल्य डॉ चितरंजन महापात्रा की काफी दिनों से इच्छा थी कि नेताजी की प्रतिमा लगाई जाए जो आज पूरी हुई है. नेताजी पल्ली के लोगों की मदद से मूर्ति का अनावरण किया गया है. उन्होंने कहा कि नेताजी के संबंध में जितना भी कुछ कहा जाए काफी कम है. उनके बदौलत हमें आजादी मिली है. लोगों से अपील करता हूं कि ऐसे मां भारती के लाल की जयंती प्रत्येक मोहल्ले में मनाई जाए ताकि बच्चों को भी इनकी जीवनी के बारे में जानकारी मिल सके. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-truck-accident-on-nh-driver-and-co-driver-safe/">बहरागोड़ा

: एनएच पर ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, चालक तथा सह चालक सुरक्षित

नेताजी को किया कोटि-कोटि नमन

नेताजी सुभाष चंद्र बोस सिर्फ भारत के ही नहीं विदेशों में भी अपना परचम लहराया था. हिटलर के सामने भी जब गए थे तो हिटलर ने भी उन्हें नेताजी कह कर सम्मानित किया था. उन्होंने नेताजी को कोटि-कोटि नमन किया और डॉ चितरंजन को विशेष धन्यवाद दिया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रत्याशी लखन मर्डी, कांग्रेस नेता सनत कॉल्टू चक्रवर्ती, सत्यजीत सीट, शमशाद खान, काजल डॉन, भाजपा नेता विजय पांडेय, सूजन मन्ना, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कौशिक कुमार मृणाल कांति विश्वास विपत तारण दत्ता, संजय दास सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp