Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : धालभूमगढ़ में मुखिया एकता संघ गठित, विक्रम टुडू बने अध्यक्ष

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : धालभूमगढ़ प्रखंड क्षेत्र के 11 पंचायत के मुखिया की बैठक वन विश्रामागार में शुक्रवार को आयोजित की गई. बैठक में मुखिया एकता संघ का गठन किया गया. इसमें अध्यक्ष मुखिया विक्रम टुडू, सचिव मुखिया विलासी सिंह, कोषाध्यक्ष मुखिया आरसू मनी टुडू, मीडिया प्रभारी मुखिया अर्जुन मांडी को चुना गया. इसके अलावा मुखिया चित्त रंजन सिंह, ममता मुंडा, उमा भूमिज, रंभा सिंह, फुलमणि टुडू, पायो हेंब्रम, चंपा रानी मुर्मू को सदस्य के रूप में चयनित किया गया. इसे भी पढ़ें : सोनुवा">https://lagatar.in/sonuva-the-contractor-took-possession-of-the-quarters-of-the-circle-employees-complained-to-the-block-head/">सोनुवा

: अंचल कर्मचारियों के क्वार्टर में ठेकेदार ने जमाया कब्जा, प्रखंड प्रमुख से शिकायत

विकास कार्यों में तेजी लाने पर की गई चर्चा

बैठक में सभी पंचायत में विकास कार्यो में तेजी लाने, किसी भी पंचायत में योजनाओं में त्रुटि होने पर मुखिया एकता संघ द्वारा समाधान करने, प्रखंड के सभी पदाधिकारियों के द्वारा मनमानी करने पर समाधान कैसे किया जाएगा इस पर चर्चा हुई. अध्यक्ष विक्रम टुडू ने बताया कि मुखिया अपने पंचायत में सरकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाएं. साथ ही सभी राजनीतिक दल, सांसद, विधायक एवं जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर पंचायत में ज्यादा से ज्यादा योजनाओं को लेकर आएं एवं ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का प्रयास करें. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही