Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : नाम्या स्माइल फाउंडेशन ने मऊभंडार में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर किया आयोजित

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : नाम्या स्माइल फाउंडेशन व बजरंग परिषद सेवा सदन मऊभंडार के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को शिव मंदिर प्रांगण में निःशुल्क नाक, कान व गला रोग से संबंधित परामर्श शिविर आयोजित की गई. शिविर में 180 लोगों ने अपनी जांच करवाई. शिविर में अत्याधुनिक मशीनों द्वारा निःशुल्क सभी लोगों की जांच की गई. शिविर में पीड़ितों को दवाई भी निःशुल्क वितरित किया गया. इस शिविर में बहरागोड़ा, चाकुलिया, जादूगोड़ा, मुसाबनी, धालभूमगढ़ आदि क्षेत्रों से आए लोग की जांच की गई तथा इनमें से कई जरूरतमंदों को निःशुल्क सुनने की वाली मशीन भी दी जाएगी. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-on-dhanteras-there-was-a-lot-of-shopping-customers-were-happy-to-get-discount-on-making-charges/">आदित्यपुर

: धनतेरस पर जमकर हुई खरीदारी, मेकिंग चार्ज पर छूट पाकर खुश हुए ग्राहक

नाम्या स्माइल फाउंडेशन ने सभी अतिथियों को किया सम्मानित

नाम्या स्माइल फाउंडेशन ने सभी अतिथियों तथा डॉ. हर्ष कुमार ईएनटी सेंटर के सभी सदस्यों को बुके और नाम्या का मोमेंटो देकर सम्मानित किया. मौके पर नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाड़ंगी, डॉ. मनीष कुमार, जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू, राहुल पांडेय, बजरंग परिषद के तमाल महतो, जयंत उपाध्याय, प्रकाश जायसवाल, प्रदीप कुमार पिन्टु, मुखिया निताई मुंडा एवं कल्पना सोरेन, विजय पांडेय शामिल हुए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही