Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का हुआ शुभारंभ

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर गुरुवार को अनुमंडल अस्पताल घाटशिला में  एक वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई गई. जिला परिषद सदस्य करण सिंह एवं प्रभारी चिकत्सा पदाधिकारी डॉ. शंकर टुडू ने बच्चों को दवा खिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस अभियान के दौरान जो बच्चे छूट गए है उनको 25 अप्रैल को दवा खिलाई जायेगी. डॉ. शंकर टुडू ने बताया कि एक से दो वर्ष तक के बच्चों को आधा गोली चूर कर साफ पानी के साथ पिलाएं तथा तीन वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों को एक गोली खिलाने से ज्यादा कारगर होता है. उन्होंने बताया कि कृमि होने से कई तरह की बीमारी का भी सामना बच्चों को करना पड़ता है . इसलिए समय-समय पर बच्चों को कृमि की गोली देते रहना चाहिए. कार्यक्रम में मयंक सिंह, सरिता पन्ना, राजेश ओझा, बीर सिंह प्रजापति, महादेव, प्रकाश कुमार आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-officers-did-not-reach-the-meeting-of-panchayat-samiti-members-protest/">मुसाबनी

: पंचायत समिति सदस्यों की बैठक में नहीं पहुंचे पदाधिकारी, विरोध
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही