Search

 
 
 

घाटशिला : जेकेएम काॅलेज सालबनी में मना राष्ट्रीय हिन्दी दिवस

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : जेकेएम काॅलेज ऑफ मैनेजमेंट सांइस एंड काॅमर्स सालबनी में गुरुवार को डिग्री और बीएड दोनों संकाय छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय हिन्दी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया. इस अवसर पर सबसे पहले कार्यक्रम का शुरुआत महाविद्यालय के पूर्व सचिव डॉ. यामिनी कांत महतो के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. कार्यक्रम में मंच संचालन बीएड सेमेस्टर चार की सबिता महतो और दीप्ति कुमारी ने की. स्वागत भाषण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर श्रीकांतन नायर ने किया. डाॅ. नायर ने हिन्दी दिवस के अवसर पर सभी विद्यार्थियों को स्व. अटल बिहारी बाजपेई के विचारों को याद कर उसको साझा किया तथा सभी बच्चों को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं दी. डिग्री के विद्यार्थियों ने हिंदी दिवस के अवसर पर वर्ण कि मात्रा से संबंधित नाटक प्रस्तुत किया एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-state-level-block-health-fair-started-at-mango-gandhi-maidan/">जमशेदपुर

: मानगो गांधी मैदान में राज्य स्तरीय प्रखंड स्वास्थ्य मेला की शुरुआत

भाषण प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

इसमें समूह "अ" प्रथम स्थान प्राप्त किया. द्वितीय स्थान पर समूह "सी" एवं तीसरे स्थान पर "बी" समूह रहा. इन तीनों समूह के विद्यार्थियों ने काफी हर्ष और उल्लास के साथ इस प्रतियोगिता में भाग लिया. बीएड विभाग की छात्रा द्वारा हिन्दी दिवस के अवसर पर भानू महतो एवं डिग्री की छात्र अंजनी महतो ने हिंदी भाषा के ऊपर भाषण प्रस्तुत किया. डिग्री की छात्रा नमिता ने हिंदी कवित्री महादेवी वर्मा के वेशभूषा में आकर उनकी जीवनी को प्रस्तुत किया. बीएड विभाग की छात्रा माधुरी महतो ने गीत के माध्यम से एक कविता प्रस्तुत की. इस अवसर पर महाविद्यालय की डाॅ. मौसमी महतो, प्रो. सुशांति कुमारी, कविता धारा, विवेक रंजन कुईला, सुषमा अर्चना टोपनो, गीताश्री कालिंदी, अनु मिश्रा, स्वाति गुप्ता, बिनीता टुडू एवं सभी छात्र-छात्राएं आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही