Ghatshila (Rajesh Chowbey) : संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के साहित्य अकादमी, नई दिल्ली के सहयोग से घाटशिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी 9 जुलाई को आयोजित की जाएगी. संगोष्ठी में "संताली भाषा एवं साहित्य के विकास में मिशनरी का योगदान", "कथा संधि" एवं "नारी चेतना" विषय पर गंभीर चर्चा की जाएगी. उक्ताशय की जानकारी साहित्य अकादमी के संताली प्रतिनिधि मदन मोहन सोरेन एवं घाटशिला कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. आर के चौधरी ने संयुक्त रूप से दी. संगोष्ठी का शुभारम्भ सुबह 9 बजे होगा. इसमें स्वागत भाषण साहित्य अकादमी के क्षेत्रीय कार्यालय, कोलकाता के सचिव डॉ. देवेंद्र कुमार देवेश देंगे. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-four-areas-of-ruia-panchayat-illuminated-by-mla-deepak-biruwas-efforts/">चाईबासा
: विधायक दीपक बिरुवा के प्रयास से रौशन हुआ रुइया पंचायत का चार क्षेत्र उद्घाटन भाषण घाटशिला के विधायक सह केयू सीनेट सदस्य रामदास सोरेन, बीज भाषण घाटशिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आर के चौधरी, परिचयात्मक भाषण साहित्य अकादमी के संताली परामर्श मंडल के संयोजक मदन मोहन सोरेन, अध्यक्षता ऑल इंडिया संताली राइटर्स एसोसिएशन, झारखंड शाखा के अध्यक्ष माणिक हांसदा तथा धन्यवाद ज्ञापन एसोसिएशन के सचिव सुधीर चंद्र मुर्मू करेंगे. इसके पश्चात संगोष्ठी के दो सत्रों में शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे. प्रथम सत्र की अध्यक्षता सलकु मुर्मू करेंगे. इस सत्र में फतिक मुर्मू, जोबा मुर्मू, स्वपन किस्कू शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे. द्वितीय सत्र की अध्यक्षता सचिन मार्डी करेंगे. इस सत्र में आंपा कुमार हेम्ब्रम, रामु हेम्ब्रम एवं सुराई हेम्ब्रम शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे. भोजनावकाश के पश्चात दूसरा सत्र प्रारंभ होगा. समय किस्कू के साथ कथा संधि. नारी चेतना कार्यक्रम की अध्यक्षता घाटशिला कॉलेज की संताली विभाग की प्राध्यापिका डॉ. माही मार्डी करेंगी. इस सत्र में भारती टुडू, कल्पना सोरेन, सलीमा मार्डी, सुहागी हांसदा एवं सुचित्रा हांसदा भाग लेंगी. प्राचार्य डॉ. आर के चौधरी ने बताया कि संगोष्ठी की तैयारी प्रारंभ कर दी गई है. इसमें संताली विभाग के शिक्षक डॉ. माही मार्डी, मानिक मार्डी, बसंती मार्डी के साथ एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. इंदल पासवान तथा ऑल इंडिया संताली राइटर्स एसोसिएशन के अधिकारी मुख्य रूप से लगे हुए हैं. साथ ही उन्होंने बताया कि साहित्य अकादमी के संताली प्रतिनिधि मदन मोहन सोरेन घाटशिला आकर कार्यक्रम के संयोजन में लग चुके हैं. [wpse_comments_template]

Leave a Comment