Search

 
 
 

Ghatshila : पल्स पोलियो अभियान को लेकर एनसीसी कैडेटों ने निकाली जागरुकता रैली

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान जिला समेत पूरे देश में 25 से 27 अगस्त तक चलाया जाएगा. 25 अगस्त को प्रत्येक गांव, चौक- चौराहे पर बूथ लगाकर शून्य से 5 वर्षों तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा दो बूंद दी जाएगी. इसमें छूटे बच्चों को पोलियो रोधी ड्राप 26 एवं 27 अगस्त को घर-घर जाकर दी जाएगी. इस राष्ट्रीय अभियान को लेकर घाटशिला कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने शनिवार को जागरुकता रैली निकाली. उक्त रैली को कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. कॉलेज परिसर से निकलकर यह रैली पावड़ा होते हुए फूलडूंगरी चौक तक गई. इस दौरान एनसीसी कैडेटों ने आम लोगों को 5 वर्षों से कम उम्र वाले बच्चों को पोलियो रोधी दो बूंद ड्रॉप पिलाने हेतु जागरूक किया. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-congress-leaders-brother-injured-in-attack-by-coal-smugglers-in-nirsa-admitted/">धनबाद

: निरसा में कोयला तस्करों के हमले में कांग्रेस नेता का भाई घायल, भर्ती  

सिविल सर्जन डॉ. साहिर पॉल ने एनसीसी के कार्यों की सराहना की

जागरूकता रैली एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट महेश्वर प्रमाणिक के संयोजन में संपन्न हुआ. राष्ट्रीय हित में एनसीसी के इस कार्यों की सराहना जिला सिविल सर्जन डॉ साहिर पॉल, डीआरसीएचओ डॉ आर के पांडा, घाटशिला अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आर एन सोरेन, 37 झारखंड बटालियन एनसीसी के कमांडिंग अधिकारी कर्नल विनय आहूजा ने की तथा इस अभियान में लगे सभी कैडेटों को बधाई दी. इस मौके पर डा. एस के सिंह, डा. संदीप चंद्र, प्रो. इंदल पासवान, डा. एस पी सिंह, प्राध्यापक मानिक मार्डी, एचसीएल पर्यावरण प्रबंधन के सोहनी सिन्हा के अलावा काफी संख्या में एनसीसी कैडेट्स व छात्र-छात्राएं शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही